1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हेल्दी हार्ट के लिए वॉक है ज़रूरी, जानें एक दिन में कितने घंटे चलने से दिल की सेहत होगी बेहतर

हेल्दी हार्ट के लिए वॉक है ज़रूरी, जानें एक दिन में कितने घंटे चलने से दिल की सेहत होगी बेहतर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 15, 2025 11:00 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 11:00 pm IST

बिगड़ती हुई जीवनशैली में एक्सरसाइज़ की कमी हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियों का न्योता देती है। जिनमे से एक है हार्ट से जुड़ी बीमारियां, यानी दिल का दौरा पड़ना, हार्ट ब्लॉकेज, स्ट्रोक आना! ऐसे में अपने आप को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज़ ज़रूर करें।

हेल्दी हार्ट के लिए वॉक है ज़रूरी- India TV Hindi
हेल्दी हार्ट के लिए वॉक है ज़रूरी Image Source : SOCIAL

एक्सरसाइज़ शरीर के लिए कितना ज़रूरी है ये हम सब जानते हैं। लेकिन इसके बाद भी लोग एक्सरसाइज़ और वॉक को अपनी लाइफ स्टाइल का हिस्सा नहीं बनाते हैं। बिगड़ती हुई जीवनशैली में एक्सरसाइज़ की कमी हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियों का न्योता देती है। जिनमे से एक है हार्ट से जुड़ी बीमारियां, यानी दिल का दौरा पड़ना, हार्ट ब्लॉकेज, स्ट्रोक आना! ऐसे में अपने आप को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज़ ज़रूर करें। चलिए जानते हैं हेल्दी हार्ट के लिए वॉक क्या है ज़रूरी, साथ ही एक दिन में कितना चलना चाहिए?

वॉक से सुधरती है दिल की सेहत 

एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि हृदय स्वास्थ्य के लिए वॉक सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज़ है। आपका हर कदम दिल की सेहत के साथ साथ कई गंभीर परेशानियों को दूर करता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, वॉक करने से बैड कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है जिससे हार्ट की हेल्थ मजबूत होती है और साथ ही आप अंदरूनी रूप से फिट होते हैं और वजन भी कम होता है।

एक दिन में कितना चलना चाहिए?

एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि अगर आप एक दिन में 45 मिनट तक बिना थके वॉक करते हैं तो इसका मतलब है कि आपके दिल की सेहत बेहतरीन है। वहीं, अगर चलते समय 15 से 20 मिनट में ही साँस फूलने लगती है या हांफने लगते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। हालांकि, अगर आपने चलने की शुरुआत की है तो जल्दी थकना लाज़मी है लेकिन अगर आप नियमित रूप से वॉक करने लगेंगे तो यह समस्या खत्म हो जाएगी

उम्र के साथ बदलता है वॉक का नियम:

एक्सपर्ट कहते हैं कि ज़रूरी नहीं है कि 45 मिनट तक बिना थके वॉक करने का नियम हर किसी के साथ लागू हो। यह नियम युवाओं के लिए है। अगर कोई 35 साल का व्यक्ति 1 घंटे में 4 से 5 किलो मीटर चल रहा है तो इसका मतलब है कि उनक हार्ट हेल्दी है। लेकिन अगर कोई 75 साल का व्यक्ति एक घंटे में 2 से 3 किलो मीटर चल रहा है तो उनका भी हार्ट हेल्दी है। यानी आपके हार्ट की हेल्थ आपके उम्र और जेंडर पर भी निर्भर करती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।