1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ते मोटापे से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें जौ का दलिया, सेहत को मिलेंगे ये अन्य फायदे

बढ़ते मोटापे से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें जौ का दलिया, सेहत को मिलेंगे ये अन्य फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 15, 2025 05:10 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 05:10 pm IST

जौ का दलिया कमजोर मेटाबॉलिज़्म को बढाकर वेट लॉस में मदद करता है। मोटापा कम करने में ही नहीं बल्कि यह कई गंभीर समस्याओं में भी असरदार है।

 जौ का दलिया- India TV Hindi
जौ का दलिया Image Source : SOCIAL

दलिया एक हेल्दी और बेहतरीन ब्रेकफास्ट और डिनर ऑप्शन है। खासकर, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो दलिया का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी है। दलिया सिर्फ हेल्दी ही नहीं होता बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। वैसे तो ज़्यादातर लोग वजन कम करने के लिए गेहूं के दलिया का सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं मोटापा कम करने में जौ का दलिया ज़्यादा फायदेमंद है। जौ का दलिया सिर्फ वजन ही कम नहीं करता बल्कि सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इसे खाने से क्या फायदा होता है और घर पर इसकी रेसिपी कैसे बनाएं?

मोटापा कम करने में कैसे फायदेमंद है जौ का दलिया?

पोषक तत्वों से भरपूर जौ के दलिया में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन बी, मैग्नीशियम, डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।  प्रोटीन और फाइबर से भरपूर जौ का दलिया कमजोर मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है और वेट लॉस के मुश्किल प्रोसेस को आसान बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को भी तेज करता है जिससे बैली फैट को बर्न करने में आसानी होती है।

वेट लॉस के लिए दलिया कैसे बनाएं?

1 चम्मच देसी घी में आधा कप जौ भूनकर रख लें। अब 1 शिमला, 1 प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 गाजर और 3 से 4 बीन्स को काटकर एक साइड में रख लें। अब एक कड़ाही में 1 चम्मच सरसो का तेल डालें और फिर कटी हुईं सब्जियां डाल दें।  जब सब्जियां ब्राउन हो जाए तब इसके भुना हुआ जौ डालकर भूनें। अब इसमें 1 गिलास पानी डालें और पका लें। अब इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। जौ का दलिया सुबह और शाम के नाश्ते में खाना चाहिए. इसे दूध में मिलाकर या फिर नमकीन भी बनाया जा सकता है. 

 

जौ दलिया खाने के अन्य फायदे-

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जौ का दलिया, फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। अगर आप ब्लड शुगर, हाई बीपी या बैड कोलेस्ट्रॉल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो जौ का दलिया आपके लिए बेहतर विकल्प है। जौ का दलिया इन परेशानियों को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।