1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एसिडिटी में इस फल के जूस का नहीं है कोई तोड़, पीते ही शांत पड़ जाते हैं GERD के लक्षण

एसिडिटी में इस फल के जूस का नहीं है कोई तोड़, पीते ही शांत पड़ जाते हैं GERD के लक्षण

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 01, 2023 07:13 am IST,  Updated : Jun 01, 2023 07:15 am IST

एसिडिटी में तरबूज जूस: एसिडिटी की समस्या से अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में इस जूस को पीना कैसे फायदेमंद हो सकता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

watermelon_juice_in_acidity- India TV Hindi
watermelon_juice_in_acidity Image Source : FREEPIK

एसिडिटी में तरबूज जूस: तरबूज एक ऐसा फल है जिससे पानी ही पानी है। आप इस फल का कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं  और हर बार आप इसके कुछ नए फायदे ही पाएंगे। ये फल पेट के लिए अच्छा है, यूरिन पास को बेहतर बनाता है और स्किन के लिए फायदेमंद है। लेकिन, आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि एसिडिटी की समस्या में तरबूज का जूस (watermelon juice benefits)कारगर तरीके से काम कर सकता है।  क्यों और कैसे, जानते हैं।

एसिडिटी में तरबूज जूस पीने के फायदे-Watermelon juice for acidity in hindi

1. एसिड रिफ्लक्स में लाता है कमी

GERD के लक्षणों में सबसे पहले आता है एसिड रिफ्लक्स। ये तब होता है जब अन्न प्रणाली (जो फूड पाइप से जुड़ा होता है) के आधार पर स्फिंक्टर अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा होता है  और पेट से तरल पदार्थ को अन्नप्रणाली में प्रवेश करने की अनुमति देता है। इसमें खट्टी डकारें, पेट का जलना और कई समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। तरबूज जूस पीने से इन लक्षणों में कमी आती है और इसके साथ खाना पच जाता है और इस समस्या में कमी आती है।

Watermelon juice for acidity
Image Source : FREEPIKWatermelon juice for acidity

तंबाकू छुड़ाएं! आजमाएं स्वामी रामदेव के बताए उपाय, कई और समस्याओं में भी कारगर हैं ये टिप्स

2. पोटेशियम से है भरपूर

पोटेशियम से भरपूर तरबूज जूस असल में पेट के एसिड को अपने एसिड से न्यूट्रलाइज करने की कोशिश करता है। सबसे पहले ये मेटाबोलिक गति में बहुत तेजी लाता है और फिर एसिडिटी की समस्या को कम करता है। तो, अगर आपको एसिडिटी हो रही है तो इस जूस में थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे पी लें। 

इस फूल को खाने से कम हो सकती है यूरिक एसिड की समस्या, किडनी साफ करने के साथ बाहर कर देगा प्यूरिन

3. ड्यूरेटिक है तरबूज जूस

तरबूज जूस ड्यूरेटिक है। ये आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करता है और किडनी फ्लश ऑउट में मददगार है। दरअसल, टॉक्सिन को फ्लश ऑउट करने में तरबूज जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद है। ये पाचन गति को तेज करता है, बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है और इस तरह एसिडिटी कम करने में कारगर है। तो, इन तमाम कारणों से आपको  तरबूज जूस पीना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।