1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में मोटापा कम करने के साथ पेट अंदर करने में मदद करेगी पत्ता गोभी, बस ऐसे करें सेवन

सर्दियों में मोटापा कम करने के साथ पेट अंदर करने में मदद करेगी पत्ता गोभी, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2020 11:29 am IST,  Updated : Dec 12, 2020 08:22 am IST

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो पत्तागोभी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ लो फैट पाया जाता है।

सर्दियों में मोटापा कम करने के साथ पेट करने में मदद करेगा पत्ता गोभी, बस ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
सर्दियों में मोटापा कम करने के साथ पेट करने में मदद करेगा पत्ता गोभी, बस ऐसे करें सेवन Image Source : INSTA/THEWIGGINSHOMESTEAD/VEGEDIBLE

पत्ता गोभी सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। पत्ता गोभी में भरपूर मात्रा में सल्फर, फाइबर, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ए के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट,  एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो वजन कम करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, ब्लड शुगर, दिमाग को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो पत्तागोभी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ लो फैट पाया जाता है। जिससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। जानिए कैसे करें सेवन। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं पत्तागोभी का सूप का सेवन कर सकते हैं।

स्वामी रामदेव से जानिए स्ट्रक्चरल इम्बैलेंस को सही करने का कारगर उपाय, पेट, स्पाइन, नर्वस सिस्टम की समस्या होगी दूर

पत्ता गोभी का सूप बनाने के लिए सामग्री

  • 1 बाउल पत्ता गोभी
  • 1 प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टमाटर
  • 1 बंच धनिया
  • 1 चुटकी काली मिर्च

कैंसर के मरीज बिल्कुल भी न करें इन फूड्स का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

पत्ता गोभी सूप बनाने का तरीका

सबसे पहले सबी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर काट लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालकर थोड़ी देर के लिए उबाल लें। इसके बाद इसे सूप बाउल में डाल लें। अब इसमें एक चुटकी काली मिर्च डाल दें। हल्का ठंडा होने के बाज इसका सेवन करे। 

तेजी से वजन घटाने के लिए सोने से पहले पीएं ये ड्रिंक्स, कुछ दिनों में ही दिखने लगेगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।