1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weight Loss : त्रिफला के सेवन से कम करें चर्बी, इस्तेमाल करते समय रखें एक बात का ख्याल

Weight Loss : त्रिफला के सेवन से कम करें चर्बी, इस्तेमाल करते समय रखें एक बात का ख्याल

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 14, 2022 01:19 pm IST,  Updated : Jul 14, 2022 01:19 pm IST

Weight Loss : मोटापे के शिकार लोग ज्यादातर अपने शरीर को देखकर अफसोस में वक्त गुज़ार देते हैं। मोटापा एक गंभीर बीमारी है। साथ ही कई और बीमारियों की वजह भी है।

Triphala- India TV Hindi
Triphala Image Source : FREEPIK

Weight Loss : आज के दौर में लोगों से ज्यादा काम मशीने करती हैं। लोगों के अंदर आलस इस कदर समा चुका है कि वो अपने लगभग हर काम के लिए दूसरों पर या फिर मशीनों पर निर्भर रहने लगे हैं। इस बदलती हुई लाइफस्टाइल का सबसे बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। ऐसा करने से हम कई तरह की बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं। जिनमें से एक बीमारी है मोटापा। मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग हर दूसरा शख्स गुजर रहा है। 

मोटापे के शिकार लोग ज्यादातर अपने शरीर को देखकर अफसोस में वक्त गुज़ार देते हैं। मोटापा एक गंभीर बीमारी है। साथ ही कई और बीमारियों की वजह भी है। बढ़ते वजन के चलते हम कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। मोटापे की समस्या अब हर उम्र के लोगों में देखने को मिल जाती है। छोटे-छोटे बच्चे तक इस बीमारी का शिकार हैं। वजन बढ़ने के दौरान लोग अक्सर इसे कम करने उपाय ढूंढ़ने लगते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक आसान उपाय। 

त्रिफाला तीन फलों को मिलाकर बनाया जाता है। इसका आयुर्वेद में भी काफी महत्व माना जाता है। त्रिफाला की गिनती जड़ी-बूटियों में भी की जाती है। रोजाना त्रिफाला के सेवन से बढ़ता हुआ वजन कम किया जा सकता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हामरी चर्बी को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

कैसे करें सेवन

  • वजन कम करने के लिए त्रिफला को गुनगुने काढ़े में शहद मिलाकर लें।
  • त्रिफला चूर्ण को पानी में अच्छे से उबालकर, शहद मिलाकर सेवन करें। 

त्रिफला के फायदे 

  1. इम्यूनिटी मजबूत बनाता है। 
  2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।
  3. चर्म रोग दूर करने में लाभकारी
  4. कब्ज से जुड़ी समस्या से राहत 

(Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।