1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापे की छुट्टी करने में सबसे आगे हैं ये पंचामृत, फैट कटर का करते हैं काम, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

मोटापे की छुट्टी करने में सबसे आगे हैं ये पंचामृत, फैट कटर का करते हैं काम, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 10, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 10, 2024 06:40 am IST

Weight Loss Seeds Water: वजन घटाने के लिए आयुर्वेद में पंचामृत का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। इसमें आपकी रसोई में मिलने वाले 5 मसाले हैं जिनका इस्तेमाल आप सब्जी में करते हैं। जानिए क्या हैं ये पंचामृत और इनसे कैस मोटापा कम होता है?

Weight Loss- India TV Hindi
Weight Loss Image Source : FREEPIK

आजकल हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है। मोटापा घटाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं। आयुर्वेद में भी ऐसी कई चीजों का जिक्र किया जाता है जिनसे तेजी से वजन कम होता है। आपकी रसोई में ऐसे कई मसाले और हर्ब्स मौजूद हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने और वजन घटाने में मदद करते हैं। इसे वजन घटाने वाला पंचामृत कहा जाता है। इन मसालों में जीरा, सौंफ, धनिया, मेथी और अजवाइन जैसी चीजें शामिल हैं। अगर आप सुबह खाली पेट इस पंचामृत का सेवन करते हैं तो इससे आपको डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और वजन कम होता है। ये चीजें आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं। जानिए वजन घटाने वाले इन पंचामृत का सेवन कैसे करें?

योगगुरु स्वामी रामदेव भी अक्सर इन 5 चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं। इन मसालों को पेट के पंचामृत बताते हैं। इन चीजों का सेवन करने से मोटापा कम होता है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

वजन घटाने के लिए पंचामृत

  1. मेथी- पंचामृत में मेथी शामिल है। सुबह खाली पेट मेथी पानी पीने से तेजी से वजन कम होता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है। बालों के लिए मेथी फायदेमंद होती है और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
  2. सौंफ- गर्मी में सौंफ पेट को ठंडक का अहसास दिलाती है। सौंफ खाने से पाचन में सुधार आता है और फाइबर से भरपूर सौंफ आपके वजन को कम करने में भी मदद करती है। आप सुबह खाली पेट सौंफ वाला पानी पी सकते हैं।
  3. जारी- सभी सब्जियों में इस्तेमाल होने वाला जीरा पेट और पाचन के लिए बेहतरीन होता है। जीरा वाला पानी पीने से तेजी से मोटापा कम होता है और गैस, ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।
  4. धनिया- साबुत धनिया भी मोटापा कम करने में असरदार काम करता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। धनिया का पानी आपके तेजी से बढ़ रहे वजन को भी कम करता है।
  5. अजवाइन- इस पंचामृत में अजवाइन भी शामिल है। गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। इससे पाचन तेज होता है। मोटापा घटाने में भी अजवाइन का पानी मदद करता है।

कैसे बनाएं पंचामृत?

 इसके लिए आप सारी चीजों में से 1-1 चम्मच मिलाकर एक कांच की बोतल में डाल दें। इसमें पूरा पानी भर दें और फिर रातभर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। सुबह इस पानी को हल्का गुनगुना करके या ऐसे ही पी लें। आप लगातार 11 दिनों तक ये पानी पिएंगे तो इससे काफी फायदा होगा। रुटीन में आप 1 चीज का 10-15 दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। बदल-बदल कर इन चीजों का पानी पी सकते हैं। इसके लिए रात में 1 गिलास पानी में मेथी या जो भी सीड्स लेना चाहें भिगो दें। इस पानी को सुबह खाली पेट गुनगुना करके पी लें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।