1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस मसाले के बीज खून में बढ़ रहे यूरिक एसिड को निकालकर बाहर फेंक देते हैं, पानी में उबालकर ऐसे इस्तेमाल करें

इस मसाले के बीज खून में बढ़ रहे यूरिक एसिड को निकालकर बाहर फेंक देते हैं, पानी में उबालकर ऐसे इस्तेमाल करें

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 27, 2024 12:00 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 12:01 pm IST

Home Remedies For Uric Acid Control In Winter: सर्दियों में यूरिक एसिड तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी हाई यूरिक एसिड से परेशान हैं तो इस मसाले के बीज और पानी का इस्तेमाल करें। ये पानी खून में बढ़ रहे यूरिक एसिड को निकालने में मदद करता है।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने वाले बीज- India TV Hindi
यूरिक एसिड कंट्रोल करने वाले बीज Image Source : FREEPIK

ठंड में यूरिक एसिड के मरीज काफी परेशान रहते हैं। जोड़ों में दर्द और सूजन से परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में खाने पीने का खास ख्याल रखना जरूरी है। जिससे खून में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा न बढ़े। हाई यूरिक एसिड के मरीज रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों का उपयोग कर अपने यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं। यूरिक एसिड में अजवाइन के बीजों का उपयोग लाभदायक माना जाता है। वामू (Vamu) यानी अजवाइन (Ajwain) का यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में प्रभावी असर देखा जाता है। गठिया और जोड़ों के दर्द में भी इससे आराम मिलता है। जानिए यूरिक एसिड में कैसे करें अजवाइन का इस्तेमाल?

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप अजवाइन के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अजवाइन का पानी बहुत ही लाभदायक (Ajwain Pani Ke Fayde) साबित होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। अगर आप दिनभर अजवाइन का पानी पीते हैं या सुबह खाली पेट एक गिलास अजवाइन वाला पानी पीते हैं तो इससे यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिलेगी। अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक पैन में पानी डालें और उसमें अजवाइन डाल दें। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन काफी है। अब इस पानी को रातभर ऐसे रखें और सुबह गर्म करके पी लें। आप इसे दिनभर भी पी सकते हैं।

अजवाइन से जोड़ों के दर्द में मिलेगा आराम

अजवाइन का पानी न सिर्फ यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है बल्कि इससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। अजवाइन के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो गठिया से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं। अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो ठंड में शरीर को बीमारियों, संक्रमण और सर्दी-खांसी, गले में खराश से बचाते हैं। ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए भी अजवाइन का पानी पी सकते हैं।

अजवाइन का पानी पीने के फायदे

अजवाइन का पानी शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। अजवाइन का पानी पीने से यूरिक एसिड की समस्या को कम किया जा सकता है। अजवाइन का पानी पीने से पाचन दुरुस्त होता है और गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। अजवाइन का पानी पीने से कब्ज की समस्या भी कम होती है। जोड़ों में होने वाले दर्द को दूर करने में भी अजवाइन का पानी मदद करता है। अजवाइन का पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।