1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नसों में आ जाएगी ताकत, दूध में मिलाकर पी लें हलीम के बीज, मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे

नसों में आ जाएगी ताकत, दूध में मिलाकर पी लें हलीम के बीज, मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 25, 2025 02:06 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 02:06 pm IST

Aliv Seeds With Milk: सर्दियों में हलीम के बीज जरूर खाने चाहिए। रोजाना दूध में हलीम के बीज मिलाकर खाने से शरीर में भरपूर ताकत आ जाएगी। जानिए हलीम के बीज के फायदे।

दूध में हलीम के बीज डालकर खाने के फायदे - India TV Hindi
दूध में हलीम के बीज डालकर खाने के फायदे Image Source : FREEPIK

हेल्दी रहने के लिए सुपरफूड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। खाने में ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जरूर शामिल करें। सर्दियों में कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज और चिया सीड्स लोग खाते हैं। लेकिन ऐसे कई दूसरे सीड्स हैं जो इनसे कहीं ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इन्हें भी जरूर खाना चाहिए। हम बात कर रहे हैं हलीम सीड्स की जो शरीर के लिए ताकत का पावरहाउस है। हलीम के बीज काफी हद तक अलसी के बीज जैसे होते हैं। इन्हें रोस्ट करके ऐसे भी खा सकते हैं या इन्हें दूध के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। हलीम के बीज को दूध के साथ खाने से कई फायदे मिले हैं।

ऑनलाइन या मार्केट में किसी भी सीड्स वाली दुकान पर आपको हलीम के बीज आसानी से मिल जाएंगे। हलीम के बीज को अलिव सीड्स भी कहा जाता है। हलीम बीज में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई, आयरन, फोलिक एसिड, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

हलीम के बीज के फायदे (Halim Seeds Benefits In Hindi)

  • दूध के साथ हलीम के बीज खाते हैं तो इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। हलीम के बीज में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जब ये दूध के साथ मिल जाते हैं तो और पावरफुल हो जाते हैं। 
  • अगर आपका शरीर कमजोर हो रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता घट रही है तो खाने में हलीम के बीज जरूर शामिल करें। दूध के साथ हलीम सीड्स खाने से कमजोर इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • बालों के झड़ने की समस्या रोकने में हलीम के बीज मदद करते हैं। इसमें आयरन और विटामिन ई पाया जाता है जिससे हेयरफॉल की समस्या दूर होती है। दूध में हलीम के बीज मिलाकर पीना त्वचा के लिए भी अच्छा है।
  • वजन घटाने के लिए हलीम के बीजों का सेवन करना चाहिए। इन्हें खाने से पाचन, गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। हलीम के बीज दूध के साथ खाने से कमजोरी दूर होती है।
  • हार्ट के लिए भी हलीम के बीज फायदेमंद होते हैं। इन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। मेंटल हेल्थ में सुधारने में भी हलीम के बीज असरदार काम करते हैं।

हलीम के बीज कैसे खाएं (How To Consume Halim Seeds)

आप चाहें तो हलीम सीड्स का पाउडर बनाकर खा सकते हैं। मल्टी सीड्स में हल्का रोस्ट करके इनका उपयोग किया जा सकता है। दूध के साथ हलीम के बीज खाने के लिए इन्हें 6-7 घंटे पानी में भिगो दें। अब इन बीजों को दूध में मिक्स करके या पीसकर दूध में मिलाकर पी सकते हैं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।