1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अशोक की छाल से डायबिटीज करें कंट्रोल, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे

अशोक की छाल से डायबिटीज करें कंट्रोल, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे

 Published : Jul 16, 2023 09:46 am IST,  Updated : Jul 16, 2023 09:46 am IST

Best way to control diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए अशोक के पेड़ की छाल फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

health benefits of Ashoka bark - India TV Hindi
health benefits of Ashoka bark Image Source : FREEPIK

लाइलाज बीमारी डायबिटीज के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। ये एक ऐसी बीमारी है जिसे सही लाइफस्टाइल और खानपान से कंट्रोल किया जा सकता है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक कई औषधियों का प्रयोग भी किया जाता है। यूं तो बाजार में बहुत सी दवाएं मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन लंबे समय तक इन दवाओं का सेवन करने से लिवर व किडनी खराब होने लगती हैं। यहां हम अशोक के पेड़ की छाल का डायबिटीज में इस्तेमाल और फायदे बताने वाले हैं। अशोक का पेड़ आसानी से आपको घर के आस पास मिल जाएगा। 

अशोक की छाल का काढ़ा डायबिटीज के लिए (Ashoka bark decoction for diabetes)

अशोक की छाल में एंटी -डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। डायबिजीज के मरीज अशोक की छाल के पाउडर और जामुन के पाउडर को साथ में बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

इसके अलावा आप अशोक की छाल के पाउडर को नीम की छाल के पाउडर के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर 100 ग्राम पानी के साथ काढ़ा बनाएं, जब ये काढ़ा आधा रह जाए तो गैस बंद करें। इस काढ़े का रोजाना खाली पेट सुबह  सेवन करें।

अशोक की छाल के क्या फायदे हैं? (What are the benefits of Ashoka bark)

  1. इंफेक्शन रोकने में अशोक छाल फायदा करती है। अशोक में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इंफेक्शन को फैलने से रोकते हैं।
  2. पेट में कीड़े होने की समस्या में अशोक की छाल फायदा करती है। अशोक की छाल का पानी पीने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।
  3. अशोक की छाल डायरिया या दस्त को रोकने में मदद करता है। इसमें कषाय गुण होने के कारण यह आंतों को अच्छा रखता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: नए जूते या चप्पल से पैर कट जाए तो कैसे करें ठीक? जानिए इस समस्या से बचने के तरीके

पीलिया के इलाज में कारगर है ये पत्ता, जानिए फायदे और इस्तेमाल का तरीका

साइटिका के दर्द में दूध और लहसुन का ये प्रयोग है बेहद कारगर, जानें तरीका और फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।