1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज सुबह पिएं इस औषधि का पानी, कम हो जाएगा दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा

रोज सुबह पिएं इस औषधि का पानी, कम हो जाएगा दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 28, 2025 06:30 am IST,  Updated : Mar 28, 2025 06:30 am IST

क्या आप जानते हैं कि केसर के साथ-साथ केसर का पानी भी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए इस ड्रिंक के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

केसर का पानी- India TV Hindi
केसर का पानी Image Source : SOCIAL

दादी-नानी के जमाने से केसर को खान-पान की चीजें बनाने के लिए या फिर त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि केसर में पाए जाने वाले तत्व आपकी सेहत पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केसर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, आयरन, सोडियम, प्रोटीन, डायटरी फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

दिल की सेहत को मजबूत बनाए

केसर का पानी पीकर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बना सकते हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने और ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी केसर के पानी का सेवन किया जा सकता है। केसर का पानी पीकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह केसर का पानी पीना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। केसर का पानी पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा केसर के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

कैसे बनाएं केसर का पानी?

केसर का पानी बनाने के लिए एक कप पानी को हल्का गर्म कर लीजिए। अब इस गुनगुने पानी में केसर के दो से चार धागे डाल दीजिए। 5-10 मिनट तक केसर के धागों को भिगोकर रखने के बाद आप इस ड्रिंक को कंज्यूम कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए केसर के पानी को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।