1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज का काल साबित हो सकती है इस फल की पत्तियां, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

डायबिटीज का काल साबित हो सकती है इस फल की पत्तियां, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 07, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Sep 07, 2024 04:00 pm IST

अगर आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए अमरूद के फल की पत्तियां काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आइए इस फल की पत्तियों के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।

How to manage diabetes?- India TV Hindi
How to manage diabetes? Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों के पत्ते भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरूद के पत्ते डायबिटीज के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। अमरूद के पत्तों में विटामिन सी और पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक बूस्ट कर सकती है। 

डायबिटीज को मैनेज करने में असरदार

फाइबर रिच अमरूद के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक अमरूद के पत्तों का अर्क न केवल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बल्कि डायबिटीज को मैनेज करने में भी कारगर साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप खाने के बाद अमरूद की पत्तियों से बनी चाय पीना शुरू कर सकते हैं। 

किस तरह से कर सकते हैं कंज्यूम?

दादी-नानी के जमाने से अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल हर्बल टी के तौर पर किया जा रहा है। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर अमरूद के पत्ते आपकी गट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से खुद को बचाना चाहते हैं तो अमरूद के पत्तों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए। इसके अलावा अमरूद के पत्ते आपकी इम्यूनिटी को भी काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। 

कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में कारगर

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक अमरूद के पत्ते गठिया के दर्द से राहत दिलाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं अमरूद के पत्तों में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व आपके हृदय को मजबूत बनाकर आपको हार्ट से जुड़ी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आने से भी बचा सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।