1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गल जाएगी पेट के आसपास जमा चर्बी, दिनभर में निकाल लें 20 मिनट, रूटीन में शामिल करें ये योगासन

गल जाएगी पेट के आसपास जमा चर्बी, दिनभर में निकाल लें 20 मिनट, रूटीन में शामिल करें ये योगासन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 06, 2024 10:35 pm IST,  Updated : Sep 06, 2024 10:55 pm IST

अगर आप भी अपने पेट के आसपास जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको योग को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हर रोज इस नियम को फॉलो करना है।

बैली फैट से कैसे पाएं छुटकारा?- India TV Hindi
बैली फैट से कैसे पाएं छुटकारा? Image Source : FREEPIK

पेट की झूलती हुई चर्बी अक्सर लोगों की शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं तो आपको योग को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। हर रोज 20 मिनट निकालकर कुछ योगासनों का अभ्यास करना शुरू कर दीजिए और आपको कुछ ही हफ्तों के अंदर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आपको बता दें कि इन योगासनों की मदद से आपके पेट के आसपास जमा जिद्दी चर्बी तेजी से गलने लग जाएगी। 

असरदार साबित होगा बालासन

अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो आपको बालासन का अभ्यास करना शुरू कर देना चाहिए। बालासन की प्रैक्टिस करने के लिए सबसे पहले आपको घुटनों के बल बैठना है और फिर अपने हाथों को ऊपर उठाकर आगे की तरफ झुकना है। इसके साथ ही आपको अपनी हथेलियों को जमीन पर टिकाए रखते हुए अपने चेस्ट को जांघों के ऊपर रखना है।

रूटीन में शामिल करें भुजंगासन

भुजंगासन आपको पेट के आसपास जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। भुजंगासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले जमीन पर उलटे लेट जाएं और फिर अपने दोनों हाथों को लंग्स से सटाकर जमीन पर रख दें। अब आपको अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करनी है।

कर सकते हैं पवनमुक्तासन की प्रैक्टिस

बैली फैट बर्न करने के लिए आप हर रोज पवनमुक्तासन की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं। इस आसन का अभ्यास करने के लिए आपको कमर के बल लेटना है और फिर घुटनों को छाती से लगाकर हाथों से दबाना है। अब गहरी सांस लेते हुए अपने सिर को ऊपर की तरफ उठाएं और अपनी ठुड्डी से घुटनों को छूने की कोशिश कीजिए।

अगर आप अपने पेट की जिद्दी चर्बी को गलाकर फिट बनना चाहते हैं तो आप इनमें से किसी भी एक योगासन को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आप चाहें तो किसी भी योगा एक्सपर्ट की सलाह लेकर तीनों आसनों को भी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हर रोज योग करने के नियम को फॉलो कर आपके पेट के पास जमा एक्स्ट्रा चर्बी जल्दी बर्न हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।