1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या आप भी चीजें रखकर भूल जाते हैं? भुलक्कड़ लोगों के लिए असरदार टिप्स, फॉलो कर तेज हो जाएगी मेमोरी

क्या आप भी चीजें रखकर भूल जाते हैं? भुलक्कड़ लोगों के लिए असरदार टिप्स, फॉलो कर तेज हो जाएगी मेमोरी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 05, 2024 06:58 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 06:58 pm IST

क्या आप भी भुलक्कड़ बनते जा रहे हैं? अगर हां, तो आपको अपनी कुछ आदतों को सुधार लेना चाहिए वरना आपकी मेमोरी धीरे-धीरे और ज्यादा कमजोर होने लगेगी।

How to improve your memory?- India TV Hindi
How to improve your memory? Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से आपके दिमाग की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है यानी आप मेमोरी लॉस जैसी समस्या का शिकार बन सकते हैं। कुछ लोग चीजों को इधर-उधर रखकर भूल जाते हैं। अगर आप भी भूलने की बीमारी को अलविदा कहना चाहते हैं तो आपको कुछ टिप्स को फॉलो करके जरूर देखना चाहिए।

जरूर करें मेडिटेशन

अगर आप भी भूलने की बीमारी का शिकार बन चुके हैं तो आपको अपने डेली रूटीन में मेडिटेशन को जरूर शामिल कर लेना चाहिए। मेडिटेट करने से न केवल आपके स्ट्रेस को दूर किया जा सकता है बल्कि आपके फोकस, मेमोरी और मेंटल हेल्थ को भी सुधारा जा सकता है।

हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करना

फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन वाले हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने से आपकी मेमोरी को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है। भूलने की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना लिमिट में रहकर ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करें।

करनी चाहिए फिजिकल एक्टिविटी

मेमोरी को सुधारने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना बेहद जरूरी है। अपनी याददाश्त की मजबूती के लिए आपको हर रोज एक्सरसाइज करने के नियम को फॉलो करना चाहिए। एक्सरसाइज की मदद से आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ते हैं।

सोशल मीडिया से बनाएं दूरी

अगर आप भूलने की बीमारी की चपेट में आ गए हैं, तो आपको सोशल मीडिया को ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दरअसल, जरूरत से ज्यादा सोशल मीडिया यूज करने की वजह से भी आपकी मेमोरी पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप अपनी याददाश्त को इम्प्रूव करना चाहते हैं तो आपको सोशल मीडिया को कम से कम इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए।

साउंड स्लीप लेना है जरूरी

अगर आप अपनी ब्रेन हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो हर रोज 7-8 घंटे की साउंड स्लीप लेना शुरू कर दीजिए। नींद की कमी की वजह से आपके दिमाग की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और आप भूलने की बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल