1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रट लें लिवर खराब करने वाली इन 5 चीजों का नाम, जहां भी मिले 1 मील दूर रहें

रट लें लिवर खराब करने वाली इन 5 चीजों का नाम, जहां भी मिले 1 मील दूर रहें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 26, 2023 11:40 am IST,  Updated : Jan 26, 2023 12:40 pm IST

लिवर खराब करने वाले फूड्स: चीज बर्गर से लेकर दूध से बनी कई चीजों तक, आपके लिवर को डैमेज कर सकते हैं ये फूड्स। आइए, जानते हैं क्यों इनसे दूरी बनाना जरूरी है।

worst_food_for_liver- India TV Hindi
worst_food_for_liver Image Source : FREEPIK

लिवर खराब करने वाले फूड्स: पिछले कुछ सालों में लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। जिसमें से ज्यादातर समस्याओं का कारण लोगों की डाइट और खराब लाइफस्टाइल है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन हम लोग आंख बंद करके करते हैं और यही लिवर को डैमेज कर रही हैं। तो आइए, हम आपको बताते हैं इन चीजों के बारे में (What are the worst foods for your liver in hindi) विस्तार कि कैसे ये आपके लिवर को डैमेज कर रहे हैं।

लिवर खराब करने वाले फूड्स- Worst foods for liver in hindi

1. आइसक्रीम-Ice cream

नाम  सुनकर झटका लगा न। जी हां, आइसक्रीम जिसे आप इतने प्रेम से खाते हैं, वो असल में आपकी लिवर खराब कर सकती है। दरअसल, अपने लिवर की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार की मिठाई से बचना चाहिए। साथ ही उन चीजों को खाने से बचें जिसमें शुगर की मात्रा ज्यादा हो। तो, आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट के साथ शुगर होता है जो कि लिवर के लिए जहर है। 

रसोई में रखी इस 1 चीज से दूर होगी महिलाओं की सेहत से जुड़ी कई समस्याएं, जानें क्या है और क्यों है फायदेमंद

2. डिब्बा बंद सूप और जूस-Soup and Juice

डिब्बा बंद सूप और जूस सूप जिनकी लंबी शेल्फ लाइफ होती है उनमें सोडियम की अत्यधिक मात्रा होती है और हाई सोडियम का सेवन सीधे लिवर की समस्याओं से जुड़ा होता है। ये लिवर के काम काज को तेजी से प्रभावित करते हैं और इनको नुकसान पहुंचाते हैं। 

fatty_food
Image Source : FREEPIKfatty_food

3. मक्खन-Butter

मक्खन संतृप्त वसा यानी सैचुरेटेड फैट से भरपूर बै। मक्खन लिवर एंजाइम के स्तर को कम करते हैं और इनके काम काज को धीमा कर देते हैं। धीमे-धीमे ये शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं और लिवर सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आंख बंद करके मक्खन का सेवन न करें। 

4. फ्रेंच फ्राइज और चीज बर्गर-Cheeseburger and french fries

फ्रेंच फ्राइज और चीज बर्गर में सैचुरेटेड फैट होने के साथ सोडियम की मात्रा भी ज्यादा होती है। ये दोनों ही चीजें लिवर के लिए नुकसानदेह हैं और लंबे समय तक लिवर सेल्स में जमा रहते हैं। इसे पचाने में लिवर की सेहत खराब हो जाती है और जब आप इन्हें ज्यादा खाने लगते हैं तो ये लिवर डैमेज का कारण बनते हैं।

यूरिक एसिड में फायदेमंद है धनिया के बीज, इस्तेमाल से ही पिघने लगते हैं जोड़ों पर चिपके Purine के पत्थर

5. सोडा और शराब-Soda and alcohol

जब आप सोडा और शराब पीते हैं तो इनके प्रत्येक फिल्टरिंग के साथ लिवर की कुछ कोशिकाएं मर जाती हैं। विशेष रूप से अगर आप लंबे समय तक बहुत अधिक पीते हैं, तो ये क्षति गंभीर हो सकती है। इससे सेहत को तेजी से नुकसान हो सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।