1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर के इस हिस्से में लगातार दर्द को न करें नजरअंदाज! हो सकता है कई गंभीर बीमारियों का संकेत

शरीर के इस हिस्से में लगातार दर्द को न करें नजरअंदाज! हो सकता है कई गंभीर बीमारियों का संकेत

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 07, 2023 05:54 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 05:54 pm IST

जांघ की मांसपेशियों में दर्द (thigh muscle pain) को अक्सर हम लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, ये रोजाना की थकान के अलावा कुछ गंभीर बीमारियों का भी लक्षण हो सकता है। ऐसे में जानते हैं कि कब हमें मांसपेशियों के दर्द को बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इसके पीछे कारण क्या हैं। जानते हैं विस्तार से।

 thigh muscle pain- India TV Hindi
thigh muscle pain Image Source : SOCIAL

जांघ की मांसपेशियों में दर्द (thigh muscle pain) बहुत से लोग महसूस करते हैं। दरअसल, इस दर्द का सबसे बड़ा कारण खिंचाव है। लेकिन, अचानक से आए खिंचाव के अलावा भी मांसपेशियों में तेज दर्द के पीछे कई और कारण भी हो सकते हैं। दरअसल, जांघ में खासकर कि ऊपरी हिस्से में दर्द रहना कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। चाहे वो बीमारी खून से जुड़ी हुई हो या नस से, इस क्षेत्र में आप इसे एक व्यापक तौर पर महसूस कर सकते हैं और इसके लक्षणे बिलकुल साफ नजर आते हैं। तो, आइए जानते हैं  जांघ की मांसपेशियों में दर्द का कारण। 

जांघ की मांसपेशियों में दर्द का कारण क्या है-What causes upper thigh pain?

1. मेराल्जिया पेरेस्टेटिका-Meralgia paresthetica

मेराल्जिया पेरेस्टेटिका, स्किन में तंत्रिका पर दबाव के कारण होने वाली बीमारी है। मेराल्जिया पेरेस्टेटिका आपकी जांघ के बाहरी हिस्से में झुनझुनी, सुन्नता और जलन पैदा कर सकता है। यह आमतौर पर शरीर के एक तरफ होता है। तो, अगर आपको ये लक्षण महसूस होते हैं तो ये बीमारी हो सकती है। 

रोज़ाना सुबह एक ग्लास पियें इस मसाले का पानी, सालों से जमी हुई चर्बी जाएगी पिघल

2. पेरिफेरल धमनी रोग-Peripheral arterial disease

पेरिफेरल धमनी रोग, धमनियों से जुड़ी एक बीमारी है जिसमें धमनियों के ब्लॉकेज की वजह से जांघ की मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है। तो, अगर आपको बार-बार जांघ में दर्द हो रहा है तो इसके पीछे ये ब्लॉकेज की बीमारी हो सकती है। 

3. बर्साइटिस-Ischial bursitis

बर्साइटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें जाघों की मांसपेशियां घिस जाती हैं। ऐसी स्थिति में मांसपेशियों में लगातार खिंचाव रहता है। ये स्थिति तब ज्यादा होती है जब आप लगातार बैठे रहते हैं या फिर खड़े रहते हैं। इससे इन मांसपेशियों पर दर्द बढ़ जाता है। 

 muscle pain in thighs
Image Source : SOCIAL muscle pain in thighs

क्या रात में शुगर लेवल बढ़ जाता है? जानें सोते समय महसूस होने वाले डायबिटीज के लक्षण

4. थ्रोम्बोसिस या ब्लड क्लॉटिंग - Blood clot or deep vein thrombosis

थ्रोम्बोसिस या ब्लड क्लॉटिंग की वजह से आपके जांघ की नसों में दर्द हो सकता है। क्योंकि इसी वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित रहता है जो कि रह-रहकर आपकी नसों में अकड़न और दर्द पैदा करता है। इस प्रकार से ये मांसपेशियों में दर्द का कारण बनता है। तो, शरीर के इस हिस्से में लगातार दर्द रहे तो नजरअंदाज न करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।