1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज़ाना सुबह एक ग्लास पियें इस मसाले का पानी, सालों से जमी हुई चर्बी जाएगी पिघल

रोज़ाना सुबह एक ग्लास पियें इस मसाले का पानी, सालों से जमी हुई चर्बी जाएगी पिघल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 07, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 05:37 pm IST

मोटापे से इन दिनों देश दुनिया में ज़्यादातर लोग ग्रसित हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन कोई पॉज़िटिव रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस से पीड़ित हैं तो रोज़ाना सुबह एक ग्लास इस मसाले का पानी पीना शुरू कर दें।

इस मसाला से कम होगा मोटापा - India TV Hindi
इस मसाला से कम होगा मोटापा Image Source : FREEPIK

इन दिनों देश दुनिया में ज़्यादातर लोग ओबेसिटी यानी की मोटापे से बहुत ज़्यादा परेशान हैं। मोटापे की मुख्य वजह कुछ और नहीं बल्कि हमारी आजकल की बिगड़ती जीवनशैली है। जंक फ़ूड का ज़्यादा इस्तेमल, योग या एक्सरसाइज़ न के बराबर, देर रात तक मोबाइल चलाना, और नींद की कमी ये कुछ गंभीर वजहें हैं जिसके कारण लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापे की वजह से सिर्फ चलने फिरने में ही दिक्कत नहीं होती बलि कई बीमारियां शरीर में घर करने लगती हैं। ऐसे में लोग अपना वजन कम करने के लिए कई तरह के जतन करते हैं, लेकिन मोटापा जस का तस रहता है। अगर आप भी अपना वजन कम करने के लिए कई नुस्खें आज़मा चुके हैं तो एक बार घरेलू नुस्खा भी ज़रूर आज़माएं।  जी हाँ किचन में पाया जाने वाला जीरा आपके मोटापे को फुर्र कर देगा।

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है जीरा

इस मसाला से कम होगा मोटापा
Image Source : FREEPIKइस मसाला से कम होगा मोटापा

आपके खाने में स्वाद लानेवाला जीरा किसी से कम नहीं है। किचन का यह मसाला सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता  बल्कि यह आपके वजहें को भी कंट्रोल कर सकते हैं। जीरा यानी क्यूमिन सीड्स एंटीऑक्सिडेंट और एक्टिव कंपाउंड से भरपूर होते हैं जो शरीर के डाइजेशन को सुधारते हैं। साथ ही आपके मेटाबोलिज़म को भी बढ़ाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एक्टिव एंजाइम पेट के एसिड के फ्लो में इम्प्रूव कर अपच, सूजन और गैस से राहत दिलाने में मददगार है। चलिए आपको बाते यहीं आप इसका ड्रिंक कैसे बना सकते हैं।

क्या है वॉटर टॉक्सिसिटी? जानें ज़्यादा पानी पीना भी क्यों हैं सेहत के लिए खतरनाक

ऐसे बनाएं ड्रिंक्स

सुबह उठकर एक बाउल में एक ग्लास पानी लें और उसे गर्म करे। जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए तो उसमे एक चम्मच जीरा मिला दें। अब पानी को तब तक गर्म करें जब तक उसमे उबाल न आ जाए। जब पानी उबल जाए तो उसे एक छननी से छान लें। अब इस पानी में आधा चम्मच शहद मिलाएं। शहद को मिक्स कर सुबह कुछ भी खाने से पहले पी लें। अगर आपने एक महीने तक ये ड्रिंक पिया तो इससे आपका वजन धीरे धीरे कम होने लगेगा। हालांकि, आपके खानपान पर भी आपका वजन निर्भर करता है। इसलिए अपनी डाइट में भी बदलाव लाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

जोड़ों में जमे यूरिक एसिड को छानकर बाहर निकालेगा किचन में रखा ये मसाला, दर्द होगा छूमंतर

Air Pollution: क्या वायु प्रदूषण से कैंसर हो सकता है? जानें क्या कहना है एम्स के डॉक्टर्स का

                                                                     

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।