1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोज 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज, छटने लगेगी शरीर की चर्बी

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोज 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज, छटने लगेगी शरीर की चर्बी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 22, 2024 08:47 am IST,  Updated : Aug 22, 2024 08:47 am IST

Exercise For Strong Bones: हड्डियों को मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए कोई न कोई फिटनेस एक्सरसाइज जरूर करें। सही डाइट और कुछ खास व्यायाम से हड्डियों को मजबूती मिलती है। जानिए कौन सी एक्सरसाइज हड्डियों के लिए अच्छी मानी जाती हैं?

Exercise For Strong Bones- India TV Hindi
Exercise For Strong Bones Image Source : FREEPIK

एक स्वस्थ और मजबूत शरीर में हड्डियों का ताकतवर होना सबसे ज्यादा जरूरी है। हड्डियों में दर्द या कमजोरी होने पर चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। आजकल खराब लाइफस्टाइल और खाने की वजह से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिसका असर हमारे शरीर और हड्डियों पर भी पड़ता है। शरीर में कैल्शियम, विटामिन डी और मिनरल की कमी होने लगती है। जिससे हड्डियों की परेशानी बढ़ जाती है। कई बार इससे हड्डियों में फ्रैक्चर हो जाता है। कमजोर हड्डियों के कारण ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट और कुछ व्यायाम जरूर करें। जानिए हड्डियों को ताकतवर बनाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज

सीढ़ियां चढ़ना उतरना- उम्र बढ़ने पर सीढ़ियां चढ़ना उतरना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अगर आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी तो आप किसी भी उम्र में सीढ़ियां चढ़ उतर सकते हैं। इसके लिए रोजाना आपको 1-2 मंजिल सीढ़ी चढ़नी और उतरनी चाहिए। इससे हड्डियों को मजबूती मिलेगी। लिफ्ट की बजाय सीढ़ी चढ़ने की आदत बना लें। इससे आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा।

साइकिलिंग- ज्यादातर कार्डियो एक्सरसाइज हड्डियों को मजबूत बनाती हैं। इसके लिए आप साइकिलिंग कर सकते हैं। साइकलिंग करने से पैरों को मजबूती मिलती है और लोअर बॉडी से फैट भी कम होता है। साइकलिंग करने से हड्डियां मजबूत होंगी और आपके पूरे शरीर को स्ट्रेंथ मिलेगी।

जॉगिंग और रनिंग- जो लोग रोजाना जॉगिंग या रनिंग करते हैं उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे वजन कम होता है और शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है। जॉगिंग सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद और असरदार व्यायाम है। इससे पैरों को भी मजबूती मिलती है।

रोप स्किपिंग- रस्सी कूदना शानदार फिटनेस कार्डियो एक्सरसाइज है। इसे आप घर पर आसानी से कर सकते हैं। सिर्फ 15 मिनट रस्सी कूदने से आपके हाथ, पैर और पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। रोप स्किपिंग से हड्डियों को मजबूती मिलती है औप वजन भी तेजी से कम होता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।