1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, जानिए दिल को कौन सी चीजें अच्छी लगती हैं जो उसे फिट भी रखती हैं

क्या खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, जानिए दिल को कौन सी चीजें अच्छी लगती हैं जो उसे फिट भी रखती हैं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 25, 2025 03:10 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 03:40 pm IST

Best Food For Heart: हार्ट अटैक से बचना है तो ऐसा खाना खाएं जो आपके दिल की सेहत को तंदरुस्त बनाए। हार्ट की बीमारियों का एक बड़ा कारण आपका खाना-पीना भी है। डॉक्टर से जानिए हल्दी हार्ट के लिए बेस्ट डाइट क्या है?

हार्ट के लिए अच्छा खाना- India TV Hindi
हार्ट के लिए अच्छा खाना Image Source : FREEPIK

आजकल युवाओं में आलस सबसे ज्यादा बढ़ रहा है। काम को लेकर आलस, व्यायाम को लेकर आलस, खाने को लेकर आलस और फिटनेस को लेकर आलस। ये आलस शरीर में बीमारियों को बढ़ाने का काम करता है। आलस से मोटापा, डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। घर का ताजा और हेल्दी खाना खाने की बजाय युवा बाजार में मिलने वाले खराब, प्रोसेस्ड, तेल वाले और मीठे पदार्थों का सेवन करके पेट भरने लगे हैं। ये खाना आसानी से बिना झंझट के मिल जाता है, लेकिन धीरे-धीरे सेहत को खराब कर देता है। ऐसे में डॉक्टर से जानते हैं कि हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए? क्या खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है?

हाल ही में हुए इंडिया टीवी स्पीड न्यूज़ वेलनेस वीकेंड कार्यक्रम में डॉक्टर अशोक सेठ (चेयरमैन, फोर्टिस एस्कोर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली) ने बताया कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पहले हेल्दी खाना शुरू कर दें। चाय बिस्किट से बिल्कुल दूर रहें। दिल का ख्याल रखने है तो पिज्जा बर्गर एकदम छोड़ दें। डेली लाइफ में स्वस्थ्य रहने के लिए बेलेंस डाइट का होना जरूरी है।

हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या खाएं?

बेलेंस डाइट में फास्ट फूड काफी दिक्कत करता है। फास्ट फूड में भारी मात्रा में ऑयल होता है। ये ऑयल हार्ट को नुकसान पहुंचाता है। कर्बोहाइड्रेट में फैट होता तो हमको इसे कम से कम लेना चाहिए। वहीं प्रोटीन बॉडी के लिए काफी जरूरी है जिसकी मात्रा को ज्यादा लेना चाहिए। फ्राइड खाना न खाएं और शुगर को एकदम जीरो कर दें। चाय और बिस्किट को अवॉइड करना चाहिए। अगर हेल्दी रहना है तो रेगुलेटेड डाइट लेनी होगी। समय-समय पर थोड़ा खाना खाने से बॉडी हेल्दी रहती है। खाने में से रेड मीट हटा दें। इसमें फैट ज्यादा होता है। रेड मीट को अवॉइड करना चाहिए। चिकन भी कभी-कभी खाना चाहिए, जबकि हार्ट के लिए फिश सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है।

हार्ट के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?

ज्यादातर लोग पूछते हैं कि दिल का ख्याल रखने के लिए कौन सा तेल खाना चाहिए। तो इसके लिए सरसों का तेल इस्तेमाल करें। सरसों का तेल सस्ता होने के साथ-साथ सारे तेलों में सबसे अच्छा होता है। हां लेकिन घर के खाने में तेल की मात्रा कम रखनी चाहिए। इसके अलावा रिफाइंड, वीट जितना हो सके अवॉइड करें। खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करें।

हार्ट के लिए कितनी देर वॉक करें

डॉक्टर्स की मानें तो हार्ट को फिट रखने के लिए सिर्फ 30 से 40 मिनट की वॉक ही काफी है। लेकिन इस वॉक में आपकी स्पीड काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। आपको इतनी तेजी से वॉक करनी चाहिए कि बोल पाना मुश्किल हो जाए। इसके अलावा रोजाना 10 हजार कदम चलने की आदत बना लें और कुछ हल्की एक्सरसाइज करें। लिफ्ट की जगह सीढ़ियां इस्तेमाल करें।

इन बीमारियों को रखें कंट्रोल, हार्ट रहेगा स्वस्थ

बीपी, डाइबिटीज और कॉलेस्ट्रेल को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर दवाएं खाएं। दवाएं समय पर लेना सबसे जरूरी है। तभी आपका हार्ट सही तरीके से काम करेगा। जितना आप पानी पीएंगे उतना ही आपके दिल के लिए अच्छा होगा। स्ट्रेस को रिलीज करने के लिए योग करना चाहिए। स्ट्रेस को भूलने के लिए जो दिल को अच्छा लगे वो करना चाहिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।