1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट खजूर का पानी पीने से क्या होता है? जानें सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे?

सुबह खाली पेट खजूर का पानी पीने से क्या होता है? जानें सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 27, 2025 06:30 am IST,  Updated : Aug 27, 2025 06:30 am IST

खजूर का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती है और शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। चलिए जानते हैं इसके अन्य फायदे और इसका सेवन कैसे करें।

खजूर का पानी- India TV Hindi
खजूर का पानी Image Source : FREEPIK

खजूर एक ऐसा मेवा है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसका मीठा स्वाद शरीर में तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। लेकिन अगर आप खुजर को भिगोकर इसके पानी का सेवन सुबह के समय करते हैं तो आपकी सेहत को और भी कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। खजूर भिगोने से वह नरम हो जाता है और उनके पोषक तत्व, जिनमें विटामिन, मिनिरल्स और नेचुरल शुगर पानी में घुल जाते हैं जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं उसके फायदे

खाली पेट खजूर के पानी के स्वास्थ्य लाभ

  • तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है: खजूर ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसी नेचुरल शुगर से भरपूर होते हैं। खाली पेट इसका पानी पीने से तुरंत और लगातार ऊर्जा मिलती है।

  • बेहतर पाचन: भीगे हुए खजूर के पानी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन तंत्र को बेहतर करता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाने और स्वस्थ आंत को बढ़ावा देने में मदद करता है।

  • दिमाग होता है तेज: खजूर के पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाते हैं। इसमें मौजूद बी-विटामिन मस्तिष्क और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

  • हड्डियों को मज़बूत बनाता है: खजूर का पानी कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनिरल्स का एक बेहतरीन स्रोत है, जो हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को रोकने के लिए ज़रूरी हैं।

  • दिल के लिए अच्छा: खजूर के पानी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।  इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट सूजन से लड़ने में भी मदद करते हैं, जो हृदय रोग का एक प्रमुख कारण है।

खजूर का पानी कैसे तैयार करें?

4-6 खजूर लें और गुठली निकाल दें। खजूर को एक गिलास में डालें और पानी से ढक दें। इन्हें रात भर या कम से कम 6-8 घंटे भीगने दें। सुबह पानी को एक अलग गिलास में निकाल लें। आप खजूर को पानी में मिलाकर गाढ़ा और स्मूदी जैसा गाढ़ापन भी बना सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।