1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से क्या होता है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 26, 2026 06:50 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 06:50 am IST

अक्सर वजन घटाने या हेल्दी रहने के चक्कर में लोग सुबह सबसे पहले ग्रीन टी का सेवन करते हैं। हालांकि ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन खाली पेट इसे पीना आपकी सेहत को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। चलिए जानते हैं सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से क्या होता है।

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से क्या होता है?- India TV Hindi
सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से क्या होता है? Image Source : FREEPIK

ज्यादातर लोगों के सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है। जिसमें दूध वाली चाय और ग्रीन टी का नाम सबसे आगे आता है। वजन कंट्रोल करने के लिए आज के समय में लोग ग्रीन टी के साथ दिन की शुरुआत करना चाहते हैं। फिटनेस फ्रीक लोग दूध वाली चाय की तुलना में ग्रीन का सेवन करना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, ग्रीन टी का सेवन करने से स्किन की क्वालिटी, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और व्यक्ति लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है। ग्रीन टी का सेवन जहां इतने फायदे पहुंचाता है तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। कई लोग सुबह खाली पेट ही इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से क्या होता है। चलिए जानते हैं। 

पेट में जलन और एसिडिटी 

ग्रीन टी में 'टैनिन' होता है। खाली पेट इसे पीने से पेट में एसिड बढ़ जाता है, जिससे जी मिचलाना, जलन और कब्ज की समस्या हो सकती है।

आयरन की कमी 
ग्रीन टी शरीर की आयरन सोखने की क्षमता को कम कर सकती है। खाली पेट इसे लंबे समय तक पीने से एनीमिया (खून की कमी) का खतरा बढ़ जाता है, खासकर उन लोगों में जिनमें पहले से ही आयरन की कमी है।

चिंता और घबराहट
खाली पेट इसमें मौजूद कैफीन सीधे ब्लडस्ट्रीम में जाता है, जिससे चक्कर आना या धड़कन तेज होना महसूस हो सकता है।

नींद न आना और डिहाइड्रेशन
इसमें मौजूद कैफीन आपके स्लीप पैटर्न को खराब कर सकता है। साथ ही, ग्रीन टी एक मूत्रवर्धक है, जिसका मतलब है कि यह शरीर से पानी बाहर निकालती है। सुबह-सुबह बिना कुछ खाए इसे पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।