1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? यहां जानें इससे क्या क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं

रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? यहां जानें इससे क्या क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 28, 2026 06:30 am IST,  Updated : Mar 28, 2026 06:30 am IST

रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाना स्वास्थ्य के लिए किसी "सुपरफूड" से कम नहीं है। जब गेहूं अंकुरित होता है, तो इसके पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन और एंजाइम्स सक्रिय हो जाते हैं। चलिए जानते हैं रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।

रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है?- India TV Hindi
रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? Image Source : FREEPIK

गेहूं का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में आटे के रूप में किया जाता है.। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे अंकुरित करके भी खाया जा सकता है।  गेहूं को अंकुरित करने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे अंकुरित करके खाने की सलाह देते हैं। ये स्वास्थ के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं। अंकुरित गेहूं का सेवन करने से विटामिन, मिनरल्‍स, फाइबर, फोलेट जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इसे खाने से किडनी, ग्रंथियां, तंत्रिका तंत्र की मजबूती और रक्‍त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है। ऐसे में यहां जानते हैं कि रोजाना अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है। 

1. पाचन तंत्र के लिए 

अंकुरित गेहूं में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह न केवल कब्ज की समस्या को दूर करता है, बल्कि आंतों की सफाई कर मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। अगर आपको पेट फूलने या अपच की शिकायत रहती है, तो यह काफी मददगार है।

2. एनर्जी का पावरहाउस
इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन होता है। सुबह इसे खाने से शरीर को धीरे-धीरे और लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है, जिससे आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं।

3. विटामिन और खनिजों का भंडार
अंकुरित होने की प्रक्रिया गेहूं में पोषक तत्वों को बदल देती है। इसमें मौजूद विटामिन E त्वचा और बालों की चमक बढ़ाता है। जबकि विटामिन B-कॉम्प्लेक्स नसों की कमजोरी दूर करता है और मानसिक स्वास्थ्य सुधारता है।

4. हड्डियों और दांतों की मजबूती
इसमें कैल्शियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करते हैं। बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द से बचने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।