जीरा एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए खूब किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाला जीरा सेहत का खजाना है। जीरा का सेवन अलग अलग तरह से किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जीरा का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। जीरा में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व होते हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। ऐसे में यहां जानेंगे कि 15 दिनों तक खाली पेट जीरा का पानी पीने से क्या होता है।
कैसे बनाएं जीरा पानी- How To Make Jeera Water
सामग्री
- जीरा
- पानी
- नींबू का रस (वैकल्पिक)
- शहद
सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने के फायदे - Benefits of Drinking cumin seeds water on Empty Stomach
पाचन तंत्र को सुधारे
जीरा पानी पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है। खाली पेट इसे पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।
वजन कम करे
जीरा पानी शरीर में मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होता है। यह पेट की चर्बी को कम करने में सहायक हो सकता है, खासकर यदि इसे व्यायाम और संतुलित आहार के साथ लिया जाए।
डिटॉक्सिफिकेशन
जीरा पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह शरीर के अंदर की सफाई करता है और किडनी और लीवर के कार्य को बेहतर बनाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा पर भी निखार आता है।
इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत
जीरे में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। यह शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।
हॉर्मोन बैलेंस
जीरा पानी में आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के हॉर्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में सहायक होते हैं। खासकर महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है