1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लूज मोशन होने पर क्या खाना है फायदेमंद? डॉक्टर ने बताए डाइट में शामिल करने वाले फूड्स

लूज मोशन होने पर क्या खाना है फायदेमंद? डॉक्टर ने बताए डाइट में शामिल करने वाले फूड्स

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 14, 2026 07:21 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 07:21 pm IST

अगर आपको भी लूज़ मोशन की समस्या हो जाए तो ऐसी स्थिति में डाइट का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में डॉक्टर बता रहे हैं कि इस दौरान आपको क्या खाना चाहिए?

लूज मोशन में क्या खाना चाहिए- India TV Hindi
लूज मोशन में क्या खाना चाहिए Image Source : UNSPLASH

लूज मोशन यानी दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इससे बॉडी में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। इस दौरान खानपान का बेहद खास ख्याल रखना जरूरी होता है, क्योंकि सही डाइट से शरीर को रिकवर होने में मदद मिल सकती है। डॉक्टर शुभम वत्स से जानते हैं कि लूज मोशन होने पर डाइट में किन फूड्स को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए?

  • केला: डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि केला में प्रचुर मात्रा में सॉल्युबल फाइबर यानी घुलनशील फाइबर होता है जो लूज़ स्टूल यानी दस्त की स्थिति में उसे बांधने और ठोस रूप देने में मदद करता है। साथ ही पोटेशियम भी प्रोवाइड करता है जो डायरिया में बहुत ज़्यादा लूज़ होता है।

  • चावल: अगर आपको लूज़ मोशन हो रहा है तो अपनी डाइट में सफेद चावल को शामिल करें। डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि प्लेन राइस में लो फाइबर होता हैं और ये आसानी से पचने में सहायक होते हैं जिससे इरिटेडेड गट पर जेंटली काम करते हैं।

  • दही: अगर आप डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं तो लूज़ मोशन होने पर अपनी डाइट में दही को ज़रूर शामिल करें। दरअसल, दही के प्रोबायोटिक्स गट माइक्रोबायोम को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। लेकिन डायरिया होने पर दही में चीनी मिलाकर या स्वीटनर का इस्तेमाल न करें वरना आपको कोई फायदा नहीं होगा।

  • नारियल का पानी: डायरिया या लूज़ मोशन होने पर अपनी डाइट में नारियल का पानी ज़रूर शामिल करें। इसमें मौजूद पोटेशियम और तरल पदार्थ शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।  हालांकि, अगर लूज मोशन ज्यादा हो रहे हैं, तो नारियल पानी को ओआरएस का विकल्प न समझें। दस्त के दौरान शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए ओआरएस का घोल ज्यादा जरूरी है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

  • खिचड़ी: लूज मोशन होने पर चावल और मूंग दाल से बनी हल्की खिचड़ी खाना फायदेमंद हो सकता है। खिचड़ी आसानी से पच जाती है इससे आपको कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मिलता है और पेट पर दबाव भी नहीं पड़ता है 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।