1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सोते समय आंख खा गया ये बैक्टीरिया, बस 40 मिनट की नींद बन गई सजा

सोते समय आंख खा गया ये बैक्टीरिया, बस 40 मिनट की नींद बन गई सजा

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 01, 2023 11:40 am IST,  Updated : Mar 01, 2023 11:40 am IST

सोते समय कोई बैक्टीरिया आपकी आंख खा जाए। सुन कर भले ही आपको इस पर विश्वास न हो रहा हो पर असल में ये स्थिति काफी गंभीर है।

flesh eating bacteria- India TV Hindi
flesh eating bacteria Image Source : FREEPIK

Flesh eating bacteria: दुनियाभर में कई ऐसे जानलेवा बैक्टीरिया भी हैं जो कि हमारे शरीर के कुछ अंगों को हमेशा के लिए खा सकते हैं। ऐसा ही एक बैक्टीरिया ने फ्लोरिडा में रहने वाले 21 साल के लड़के की आंख खा ली। जी हां, इस बैक्टीरिया ने इस लड़के की कॉर्निया को खा लिया। साइंस की भाषा में इस बैक्टीरिया को मांस खाने वाला बैक्टीरिया (Flesh eating bacteria) कहा जाता है। साथ ही ये घटना लड़के की एक बड़ी लापरवाही का भी परिणाम है। आइए, जानते हैं विस्तार से।

बस 40 मिनट की नींद कैसे बन गई सजा

21 साल का ये लड़का कॉन्टेंट लेंस लगाकर एक झपकी ले रहा था। लगभग, जब उसने 40 मिनट बाद अपनी आंख खोली तो पाया कि उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी है। वो अपनी बाईं आंख में आंशिक रूप से अंधा हो चुका था। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि मांस खाने वाले एक बैक्टीरिया ने उसकी आंख को खा लिया है।

जीभ का एक बड़ा हिस्सा है सफेद? शरीर में आपके हो रही है इस विटामिन की कमी

क्या है मांस खाने वाला ये बैक्टीरिया-What is flesh eating bacteria

ये बैक्टीरिया Acanthamoeba keratitis है, जो कि मांस खा सकता है। ये परजीवियों, मिट्टी, धूल और ताजा पानी की झीलों में पाया जाता है। डॉक्टर के अनुसार ये बैक्टीरिया कॉन्टेंट लेंस पर रह गया होगा और नींद के दौरान ये कॉर्निया तक पहुंच गया । फिर इंफेक्शन का कारण बना औरे कॉर्निया को खा गया।

सिरदर्द और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं से पाएं छुटकारा, अपनाएं बाबा रामदेव के टिप्स

बता दें कि ये एक असल में एक प्रकार का सिंगल सेल अमीबा (amoeba) है जो कि आंखों में जा कर कॉर्निया के लेयरिंग को नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं अगर ये इंफेक्शन ज्यादा देर रह जाए तो, ये आपके आंखों के टिशूज को पूरी तरह से नुकसान कर सकता है। 

तो, ध्यान रखें कि कभी भी कॉन्टेंट लेंस लगाकर न सोएं। इसके अलावा कॉन्टेंट लेंस की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। नहीं, तो ये आप भी इस घटना के शिकार हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।