आपने सुना होगा कि लोग सोकर उठते हैं और अचानक से पाते हैं कि उनके शरीर पर दाने हो गए हैं। तो, कुछ लोग नहाकर निकलते हैं और वो नोटिस करते हैं कि उनके शरीर पर दाने नजर आ रहे हैं। ये तमाम स्थितियां यूं ही सामने नहीं आती बल्कि, इसके पीछे कारण भी है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ये एक बीमारी है जिसका कारण है
सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस (seborrheic dermatitis)। आइए, जानते हैं क्या है ये बीमारी, क्यों होती है और इसके लक्षण।
Related Stories
सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस है क्या?
सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस त्वचा से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। यह पपड़ीदार पैच, सूजन वाली त्वचा और जिद्दी रूसी का कारण बनता है। यह आमतौर पर शरीर के तैलीय क्षेत्रों को प्रभावित करता है, जैसे चेहरा, नाक के किनारे, भौहें, कान, पलकें और छाती। पर ये गंभीर स्थिति का रूप तब ले लेती है जब ये स्किन में इंफेक्शन को ट्रिगर करती है। यानी होता ये है कि इस बीमारी में स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और फिर इनमें दाने निकलने लगते हैं।
सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस का कारण
सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस के सही कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है क्योंकि ये एक स्किन इंफेक्शन है जो कि कई कारणों से ट्रिगर कर सकता है। जैसे
-तनाव या किसी तनावपूर्ण जीवन की घटना से गुजरना
-कठोर डिटर्जेंट, सॉल्वैंट्स, कैमिकल्स और साबुन का इस्तेमाल करना
-मौसम में बदलाव जैसे ठंडी और गर्मी का आना और जाना
-कुछ दवाएं, जिनमें सोरालेन और लिथियम शामिल हो।
सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस के लक्षण
सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस का सबसे बड़ा लक्षण ये है कि स्किन के नीचे सफेद या पीले रंग की पपड़ीदार दाने निकल आते हैं। ये भूरी या काली त्वचा वाले लोगों में गहरे या हल्के दिख सकते हैं और सफेद त्वचा वाले लोगों में लाल रंग के दिख सकते हैं। अंगूठी के आकार के ये दाने पूरे शरीर पर फैल सकते हैं और सही से इलाज न होने पर लंबे समय तक के लिए रह सकते हैं। तो, लक्षण नजर आते ही डॉक्टर को दिखाएं।