डायबिटीज को ऐसी बीमारी माना गया है धीरे-धीरे शरीर के सारे अंगों को प्रभावित करती है। खासकर आपका दिल डायबिटीज के खतरे में सबसे ज्यादा आता है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि डायबिटीज के मरीज में हार्ट अटैक का खतरा नॉर्मल लोगों से लगभग दोगुना ज्यादा होता है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल थोड़ा-सा भी बढ़ा हुआ है तो ये हार्ट को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर को मॉनिटर करना बेहद जरूरी है। जानिए डायबिटीज से हार्ट अटैक का क्या है कनेक्शन, स्वामी रामदेव से जानिए डायबिटीज को कंट्रोल करने के उपाय।
डायबिटीज से हार्ट का कनेक्शन
शुगर के मरीजों में दिल की बीमारी ज्यादा होती है। रिपोर्ट्स की मानें तो 22% डायबिटिक्स को दिल का दौरा पड़ रहा है। शुगर पेशेंट को हार्ट अटैक का खतरा 4 गुना ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल शरीर में ग्लूकोज-इंसुलिन बढ़ने से हार्ट सेल्स को नुकसान पहुंचता है। दिल में कड़ापन और कमजोरी आने लगती है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है।
सर्दी में शुगर को कैसे कंट्रोल रखें- स्वामी रामदेव की मानें तो ठंड के दिनों में कई बार शुगर लेवल इम्बैलेंस होने लगता है। इससे बचने के लिए डायबिटीज के मरीज को सर्दी में डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। खुद को गर्म रखें की कोशिश करें। हाई कैलोरी फूड खाने से बचें और रोजाना कुछ देर के लिए वर्कआउट जरूर करें। विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए रोज आधा घंटा धूप में जरूर बैठें। पूरे हफ्ते में 150 मिनट का वर्कआउट करें। इससे शुगर के खतरे को 60% कम किया जा सकता है। रोज 20-25 मिनट एक्सरसाइज़ करें।
शुगर कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं- शुगर कंट्रोल करने के लिए खाने में खीरा, करेला, टमाटर का जूस पीएं। आपको रोजाना गिलोय का काढ़ा पीना चाहिए। कुछ देर मंडूकासन, योगमुद्रासन जैसे योग करें, 15 मिनट कपालभाति करें। इससे शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
शुगर घटाने के लिए घरेलू उपाय- डायबिटीज के मरीज को रोज 1 चम्मच मेथी पाउडर खाना चाहिए। सुबह लहसुन की 2 कली खाने से भी ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इसके अलावा गोभी, करेला और लौकी जैसी सब्जियां भी शुगर में फायदेमंद होती हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)