1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पैरों में दर्द का बड़ा कारण है ये बीमारी, चलना फिरना भी हो जाता है मुश्किल, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें देखभाल

पैरों में दर्द का बड़ा कारण है ये बीमारी, चलना फिरना भी हो जाता है मुश्किल, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें देखभाल

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Bharti Singh
 Published : Jul 10, 2025 11:28 am IST,  Updated : Jul 10, 2025 11:28 am IST

पैर चलते रहेंगे तो शरीर भी चलता रहेगा, शरीर चलता रहेगा तो सेहत भी बनी रहेगी। इसलिए हर अंग को चलाते रहिए। पैरों के जाम होने से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। वहीं कुछ बीमारियां भी पैर और जोड़ों में दर्द का कारण बनती हैं। स्वामी रामदेव से जानिए कैसे पैरों के दर्द को दूर भगाएं।

पैरों में दर्द का कारण- India TV Hindi
पैरों में दर्द का कारण Image Source : FREEPIK

पूरे शरीर का बोझ उठाने वाले पैरों का खास ख्याल रखना चाहिए। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो पैरों की तकलीफ को तब तक नहीं समझ पाते जब तक कि वो दर्द से कराहने ना लगें। अब इस परेशानी को ही ले लीजिए जिसे 'हैलक्स वैल्गस' और आमतौर पर बनियन कहते हैं। ये एक फुट डिफॉर्मिटी है। इसमें पैर का अंगूठा बाकि उंगलियों की ओर मुड़ जाता है और पैर की हड्डी में उभार बन जाता है। 

पैर की शेप बदलने से दर्द भी होता है और चलना तक मुश्किल हो जाता है। इस बनियन बीमारी की गिरफ्त में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं होती है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मुताबिक तो, हर तीन में से 1 महिला को लाइफ में कभी न कभी बनियन की परेशानी होती ही है। 40 की उम्र के बाद तो ये बीमारी महिलाओं में तेजी से बढ़ती है। खासकर शहरी इलाकों में। इसकी बड़ी वजह गलत जूते पहनना और हाई हील्स पहनना भी है।

पैरों में दर्द का बड़ा कारण है ये बीमारी

दरअसल टाइट और प्वाइंटेड टोज वाले शूज-सैंडल की वजह से पैर की उंगलियों पर जबरदस्त दबाव पड़ता है। वहीं जन्म से ही कुछ लोगों के पैरों की बनावट ऐसी होती है, जिससे मुड़ने का रिस्क बढ़ जाता है। जबकि सही जूते पहनने से दर्द और झुकाव को रोका जा सकता है। वैसे कई क्रोनिक बीमारियां-न्यूरोपैथी-वैरिकोज वेन्स-गाउट-नर्व प्रॉब्लम से भी पैरों में दर्द होता है। जोड़ों और पैरों में दर्द से जूझ रहे लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए स्वामी रामदेव से जानते हैं खास उपाय।

पैरों में दर्द के कारण

  • डायबिटीज
  • हाइपरटेंशन
  • हाई कोलेस्ट्रॉल
  • क्रोनिक लाइफ स्टाइल डिजीज से तेज पैर दर्द
  • पैरों का ठंडा होना, उंगलियों का रंग बदलना
  • पैर में चोट से अल्सर और गैंगरीन का खतरा
  • एड़ी के पास पैर के तलवे में चुभन
  • एड़ी और टखने के बीच तेज दर्द
  • न्यूरोपैथी से पंजों में दर्द
  • पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर 
  • पैर के अंगूठे में दर्द
  • जोड़ों में सूजन 

कमजोर जोड़ और हड्डियों का कारण

  • खराब खानपान
  • स्मोकिंग-एल्कोहल
  • मोटापा
  • सेडेंटरी लाइफ
  • कैल्शियम की कमी
  • विटामिन D की कमी

गठिया की बीमारी यूथ पर भारी

  • एक पॉश्चर में बैठना
  • गलत खानपान
  • ज्यादा वजन 
  • विटामिन D की कमी
  • कैल्शियम की कमी

जोड़ों में दर्द होने पर क्या परहेज करें

  • प्रोसेस्ड फूड
  • ग्लूटेन फूड
  • अल्कोहल
  • ज्यादा चीनी-नमक
  • वजन ना बढ़ने दें
  • स्मोकिंग से बचें
  • पॉश्चर सही रखें

गर्मी में ज्वाइंट्स पेन के कारण

  • शरीर में पानी की कमी
  • हवा में ज्यादा नमी
  • ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक
  • एसी-कूलर की हवा
  • मिनरल्स की कमी

गठिया दर्द में मिलेगा आराम

  • गुनगुने सरसों के तेल की मालिश करें 
  • दर्द की जगह गर्म पट्टी बांधें 
  • गुनगुने पानी में सेंधा नमक  डालकर सिकाई करें 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।