1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या है योगालेट्स, जिसका सेलेब्स के बीच बढ़ रहा है क्रेज, फिटनेस इंडस्ट्री में हो रहा है काफी पॉपुलर

क्या है योगालेट्स, जिसका सेलेब्स के बीच बढ़ रहा है क्रेज, फिटनेस इंडस्ट्री में हो रहा है काफी पॉपुलर

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 21, 2025 07:37 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 07:39 pm IST

What Is Yogalates: फिटनेस इंडस्ट्री में इन दिनों योगालेट्स काफी पॉपुलर हो रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर फिटनेस के दीवाने इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। जानिए क्या है योगालेट्स और इसमें क्या किया जाता है?

योगालेट्स फिटनेस- India TV Hindi
योगालेट्स फिटनेस Image Source : FREEPIK

पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच फिटनेस को लेकर जबरदस्त क्रेज बढ़ा है। जो सेहत के लिहाज से काफी अच्छा भी है। योगा, जुंबा, पिलाटेज और वेट ट्रेनिंग के बाद अब योगालेट्स का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है। योगालेट्स, ये शब्द योगा और पिलाटेज को मिलाकर बना है। इसमें योग का आध्यात्मिक पहलू और पिलाटे के कोर मसल्स को मजबूत बनाने वाली ट्रेनिंग की जाती है। जो आपके माइंड और बॉडी दोनों की हीलिंग करता है। फिटनेस लवर्स को योगालेट्स काफी पसंद आ रहा है। आप अपनी जरूरत, शेप और कैपेसिटी के हिसाब से इसे कर सकते हैं। ये एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

योगालेट्स क्या है?

योगालेट्स योग और पिलाटेज का एक पॉवरफुल फ्यूजन कॉम्बिनेशन है। जो पिलाटे की कोर स्ट्रेंथ में योग का रिलेक्स और माइंडफुलनेस को जोड़ता है। योगालेट्स उन लोगों के लिए शानदार माना जाता है जो अपनी बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाना चाहते हैं। इससे बॉडी बैलेंसिंग, फ्लेक्सिबिलिटी, स्ट्रेंथ, स्टेबिलिटी में मदद मिलती है। साथ ही इससे मानसिक स्पष्टता और आंतरिक शांति भी प्राप्त होती है। 

योगालेट्स के फायदे

फ्लैक्सिबल बॉडी- योग और पिलाटेज दोनों ही शरीर को लचीला बनाने में मदद करते हैं। योग के जरिए कंधे, कमर, पीठ, पैरों की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे शरीर की अकड़न कम होती है और मसल्स फ्लेक्सिबल बनती हैं। 

कोर मसल्स मजबूत- इसमें पिलाटे को शामिल किया जाता है जिससे पोश्चर को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। आपके बैठने, खड़े होने और यहां तक कि चलने के तरीके में भी सुधार लाने की कोशिश की जाती है। अगर इनमें से किसी भी अंग में दर्द है तो उसे योगालेट्स से दूर किया जा सकता है।

टोन बॉडी- योग और पिलाटेज आपके शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी को हटाने में मदद करते हैं। जिससे धीरे-धीरे आपकी बॉडी शेप में आने लगती है। इसमें ऐसे वर्कआउट शामिल किए जाते हैं जो मोटापा कम करने और बॉडी को टोन करने में मदद करते हैं। इससे मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाती हैं। 

तनाव दूर- रोजाना कुछ मिनट के लिए योगालेट्स करने से आपके शरीर की सारी थकान और दिनभर का तनाव दूर हो जाएगा। इससे माइंड रिलैक्स होता है और बेहतन नींद आती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।