1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने के लिए कौन से सीड्स खाने चाहिए, जानिए कब और कितनी मात्रा में करें सेवन?

वजन घटाने के लिए कौन से सीड्स खाने चाहिए, जानिए कब और कितनी मात्रा में करें सेवन?

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 22, 2024 12:40 pm IST,  Updated : May 22, 2024 12:40 pm IST

Which Seeds Good For Weight Loss: वजन घटाने के लिए सीड्स फायदेमंद माने जाते हैं। वेट लॉस डाइट में सीड्स शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और भूख कम लगती है। डाइटिशियन से जानते हैं कौन से सीड्स वजन घटाने में मदद करते हैं?

Seeds For Weight Loss - India TV Hindi
Seeds For Weight Loss Image Source : FREEPIK

वजन घटाने के लिए डाइट, फूड, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल का सही बैलेंस होना जरूरी है। हां कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं और वेट लॉस जर्नी को आसान बना देती हैं। सीड्स भी उन्हीं में से एक हैं जो तेजी से वजन घटाने में मदद करते हैं। सीड्स खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है और लंबे समय तक पेट फुल रहता है। सीड्स से शरीर को ओमेगा 3 फैटी एसिड, गुड फैट्स और प्रोटीन मिलता है। हालांकि ये जानना जरूरी है कि कौन से सीड्स ज्यादा फायदेमंद होते हैं और इन्हें किस समय खाना चाहिए? डाइटिशियन से जानते हैं सीड्स खाने का सही तरीका क्या है?

न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन डॉक्टर स्वाति सिंह के मुताबिक, वजन घटाने में सीड्स बहुत महत्वपूर्ण रोल प्ल करते हैं। जब आप सीड्स खाते हैं तो इससे काफी देर तक पेट भरा रहता है और आपको बहुत ज्यादा भूख नहीं लगती है। हालांकि सिर्फ सीड्स खाने से वजन कम नहीं हो सकता है। इसके लिए आपको अपनी पूरी डाइट, वर्कआउट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है।

वजन घटाने वाले सीड्स कौन से हैं?

वजन घटाने के लिए आप चिया सीड्स, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, अलसी के बीज और किनुआ सीड्स खा सकते हैं। सीड्स हाई प्रोटीन, हाई फाइबर, हेल्दी फैट्स और ओमेगा 3 से भरपूर होते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है। फाइबर से भरपूर सीड्स खाने से लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है। 

सीड्स कब खाने चाहिए?

सीड्स खाने का सही समय मिड मॉर्निंग यानि नाश्ते के बाद या मिड ईवनिंग यानि शाम को स्नैक्स के वक्त अच्छा होता है। इस वक्त हल्की भूख लगती है और मंचिंग के लिए सीड्स अच्छा ऑप्शन है। इससे आप मेन मील जैसे लंच और डिनर में बहुत ज्यादा भूखे नहीं रहते हैं।

कैसे खाने चाहिए सीड्स?

आप चाहें तो सीड्स को रोस्ट करके रख लें और इन्हें ऐसे ही स्नैक्स के तौर पर खा लें। इसके अलावा सलाद पर डालकर भी सीड्स खा सकते हैं। अपने नाश्ते जैसे ओट्स या दलिया में भी 1-2 चम्मच सीड्स डालकर खा सकते हैं। अगर कभी मंचिंग का मन हो तो रोस्टेड सॉल्टी सीड्स खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।