1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फूड पॉइजनिंग होने पर तुरंत क्या करें, डॉक्टर ने बताया लोग करते हैं ये गलती, जानिए क्या खाएं पीएं

फूड पॉइजनिंग होने पर तुरंत क्या करें, डॉक्टर ने बताया लोग करते हैं ये गलती, जानिए क्या खाएं पीएं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 30, 2026 07:33 am IST,  Updated : Apr 30, 2026 07:36 am IST

What To Eat In Food Poisoning: फूड पॉइजनिंग होने पर कई बार लोग डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं और खुद ही इलाज करते रहते हैं। लेकिन ऐसा करना हानिकारक हो सकता है। जानिए फूड पॉइजनिंग होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

फूड पॉइजनिंग में क्या करें- India TV Hindi
फूड पॉइजनिंग में क्या करें Image Source : FREEPIK

गर्मी में फूड पॉइजनिंग के मामले काफी बढ़ जाते हैं। खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिसे खाने से पेट खराब, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग हो जाती है। पानी की कमी और लू लगने से भी ऐसी परेशानियां हो सकती है। कई बार किसी खास चीज को खाने से भी तेजी से पेट में रिएक्शन होने लगता है। गलत फूड कॉम्बिनेशन भी फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है। ज्यादातर लोग फूड पॉइजनिंग होने पर डॉक्टर के पास न जाकर खुद ही अपना इलाज करने लगते हैं, जो गलत है। आइये डॉक्टर कपिल शर्मा (ग्रुप डायरेक्टर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 20, फरीदाबाद से जानते हैं अगर फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें, क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें।

फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें?

शरीर को हाइड्रेट रखें- फूड पॉइजनिंग होने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इलैक्ट्रोलाइट्स इंबैलेंस हो जाते हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है कि शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें। बार-बार ORS, नारियल पानी, या सादा पानी लें। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकिन बार-बार लिक्विड पीएं। 

हल्का खाना खाएं-  ऐसी स्थिति में गट हेल्थ बुरी तरह प्रभावित होती है। कुछ भी पचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। खाने में खिचड़ी, दही-चावल, केला खाएं।

इन चीजों से परहेज करें- अगर फूड पॉइजनिंग हो रही है तो बाहर का खाना भूलकर भी न खाएं। ज्यादा ऑयली, मसालेदार और पैकेट बंद खाना बिल्कुल भी न खाएं। दूध और डेयरी शुरुआत में न खाएं। इसके अलावा जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, भारी और तला-भुना खाने से दूर रहें।

दवा कब लें- अगर उल्टी या दस्त ज्यादा हों तो डॉक्टर से सलाह लेकर दवा लें। इसके साथ ही हाई फीवर है और खून के साथ दस्त हो रहे हैं तो डॉक्टर को दिखाएं। अगरबुजुर्ग, बच्चे या प्रेग्नेंट महिला को फूड पॉइजनिंग हुई है तो इसे गंभीरता से लें। बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।