1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थायराइड के मरीज को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, डाइटिशियन से जानिए

थायराइड के मरीज को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, डाइटिशियन से जानिए

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 28, 2024 12:15 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 12:20 pm IST

थायराइड के मरीज अपनी डाइट को लेकर काफी परेशान रहते हैं। ये ऐसी बीमारी है जिसे खाने-पीने और कुछ व्यायाम करके कंट्रोल किया जा सकता है। डाइटिशियन से जानते हैं हाइपोथायरायडिज्म के मरीज को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

थायराइड में क्या खाएं और क्या नहीं?- India TV Hindi
थायराइड में क्या खाएं और क्या नहीं? Image Source : FREEPIK

आजकल थायराइड एक ऐसी बीमारी बन गई है, जो लोगों में तेजी से बढ़ रही है। खराब लाइफस्टाइल और खाने के कारण थायराइड होता है। थायराइड होने पर कुछ महत्वपूर्ण हार्मोनबहुत ज्यादा या बहुत कम बनते हैं। इसे थायराइड रोग कहा जाता है। थायरॉयड के कई प्रकार होते हैं जिसमें हाइपरथायरायडिज्म, हाइपोथायरायडिज्म, थायरॉयडिटिस और हाशिमोटो थायरॉयडिटिस तक शामिल है। हाइपोथायराइड एक ऐसी स्थिति है जहां आपका थायराइड ग्लैंड थायराइड हार्मोन को सही तरीके के प्रोड्यूस नहीं कर पाता। इसमें आपके शरीर में मोटापा तेजी से बढ़ता है। ऐसी स्थिति में आप डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके थायराइड को कंट्रोल कर सकते हैं। न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन डॉक्टर स्वाति सिंह से जानते हैं कि थायराइड के मरीज को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

थायराइड के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए?

डॉक्टर स्वाति सिंह का कहना है कि थायराइड होने पर मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसी स्थिति में आपको फैटी फूड, फ्राइड फूड, ज्यादा मीठी चीजें, प्रोसेस्ड फूड खाना पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। क्रूसिफेरस वेजिटेबल जैसे कैबेज, ब्रोकली, सोया में गोइट्रोजेन होता है, जो थायराइड के मरीज को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आपको इन्हें बहुत कम खाना चाहिए।

थायराइड में क्या खाएं?

थायराइड में आपको फाइबर से भरपूर फल और सब्जियां और चीजों को शामिल करना चाहिए। फाइबर युक्त चीजें खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। फल और सब्जियों में माइक्रो और मैक्रो दोनों इंग्रीडिएंट्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर में थायराइड फंक्शन को इंप्रूव करने में मदद करते हैं। खाने में आयोडिन नमक का इस्तेमाल करें। सीफूड का सेवन करें। शरीर आयोडिन की कमी से भी थायराइड की समस्या पैदा हो सकती है।

थायराइड के मरीज के लिए जरूरी विटामिन

थायराइड के मरीज के शरीर में विटामिन डी की भी कमी पाई जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप दिन में थोड़ी देर धूप में बैठें या डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स लें। थायराइड के मरीज को खाने में मैग्नीशियम रिच चीजें जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। इसके अलावा सेलेनियम से भरपूर चीजें जैसे ब्राजील नट्स और दूसरे ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए।

थायराइड की दवा के कितनी देर बाद खाना खाएं?

थायराइड के मरीज को जो सुबह खाली पेट दवा खाने के लिए दी जाती है। आपको उसे खाने के आधा घंटे के बाद ही कोई मील लेना चाहिए। जिससे दवा का असर ठीक तरीके से हो पाए। दूसरी चीज आपको कैल्शियम और आयरन की दवा थायराइड की दवा खाने के बाद नहीं खानी चाहिए।

थायराइड में क्या व्यायाम करना चाहिए?

सबसे अहम बात ये है कि थायराइड के मरीज को पूरे दिन में 40-45 मिनट कोई न कोई फिटनेस एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता हो, क्योंकि ऐसे लोगों का वजन तेजी से बढ़ता है जिसे कंट्रोल करना जरूरी हो जाता है। आप नॉर्मल जॉगिंग, वॉक या फिर काई दूसरी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।