भारत के लगभग हर घर में ही रोटी खाई जाती है। आमतौर पर आपने देखा होगा कि ज्यादातर घरों में गेहूं की रोटी खाई जाती है। वहीं कुछ घरों में ज्वार और बाजरा की रोटियां भी खाई जाती है। स्वाद से भरपूर ये रोटियां सेहत को भी अलग फायदे पहुंचाती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि गेहूं, ज्वार या बाजरा की रोटी में सेहत के लिए सबूसे ज्यादा फायदेमंद है। आज यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन तीनों में कौन सी रोटी स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा फायदे पहुंचाती है।
गेहूं की रोटी
अमुमन हर घर में गेहूं की रोटी खाई जाती है। गेहूं की रोटी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन B जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। गेहूं से बनी रोटी शरीर को एनर्जी देने का काम करते है। ग्लूटेन इनटॉलरेंस, गैस या पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को गेहूं की रोटी खाने से बचना चाहिए। ये गैस, कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है।
ज्वार की रोटी
ज्वार ग्लूटेन फ्री होता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये फाइबर का भी बेहतरीन सोर्स है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
बाजरे की रोटी
सर्दियों के मौसम में बाजरे का सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बाजरा हार्ट और हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।