1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 3 लोगों के लिए सही नहीं है ब्रोकली, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के हो सकते हैं शिकार

इन 3 लोगों के लिए सही नहीं है ब्रोकली, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के हो सकते हैं शिकार

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 03, 2023 04:36 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 04:36 pm IST

ब्रोकली के नुकसान: ब्रोकली में फाइबर और विटामिन सी होता है। इसे वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पर क्या ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। कैसे, जानते हैं।

 broccoli side effects - India TV Hindi
broccoli side effects Image Source : FREEPIK

ब्रोकली खाने के नुकसान: ब्रोकली खाने के फायदे (broccoli benefits) के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। जैसे कि ये वेट लॉस में मददगार है, ये तेजी से फैट पचा सकती है और इसमें कई प्रकार के विटामिन व फाइबर होते हैं। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि इससे शरीर को कई प्रकार के नुकसान (broccoli side effects in hindi) भी हो सकते हैं। जी हां, ब्रोकली का रेगुलर सेवन शरीर में कुछ विटामिन की कमी पैदा कर सकती है। साथ ही ये आपके पाचन एंजाइम्स के साथ गड़बड़ी का कारण बन सकती है। जिससे कई दिक्कतें हो सकती हैं। कैसे, जानते हैं।

इन 3 लोगों के लिए सही नहीं है ब्रोकली-When should you not eat broccoli in hindi

1. कमजोर लिवर वाले लोगों को

जिन लोगों की लिवर कमजोर है उन लोगों को ब्रोकली खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ब्रोकली हाई फाइबर से भरपूर है जो कि गैस और आंत्र जलन का कारण बन सकती है। इसके अलावा ये लिवर के काम को मुश्किल बना देता है जिससे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि ब्लोटिंग यानी कि पेट फूलना।

इन विटामिन की कमी से उड़ जाती है रातों की नींद, आपकी Sleeping Time को बढ़ाने में ये फूड्स हैं फायदेमंद

2. कमजोर हाजमा वाले लोगों को

ब्रोकली का सेवन हाजमा खराब करने वाला हो सकता है। दरअसल, ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स को नुकसान पहुंचाता है और खाना पचाने से रोकती है। इसके अलावा हाइपोथायरायडिज्म वाले लोगों को भी ब्रोकोली का सेवन सीमित करना चाहिए। क्योंकि ये थायराइड की समस्या को बढ़ा सकते हैं। 

stomach_issues
Image Source : FREEPIKstomach_issues

सावधान! इन वजहों से हो सकती है महिलाओं और पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

3. बॉवेल मूवमेंट प्रभावित हो सकता है

ब्रोकली, बॉवेल मूवमेंट को प्रभावित करती है। दरअसल, ज्यादा ब्रोकली खाने से या तो आपका पेट खराब हो जाएगा या फिर आपको कब्ज की समस्या हो जाएगी। दरअसल, ये शरीर से पानी सो सोख सकता है और मल त्याग के प्रोसेस को प्रभावित कर सकती है। इससे आपको बार-बार मल से जुड़ी ये समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा आप अपने ब्रोकली खाने के तरीके में बदलाव भी कर सकते हैं जैसे कि रोजाना ब्रोकली न खाएं और जब भी खाएं उबाल कर और नमक मिला कर खा लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।