1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 5 बीमारियों में मल में आता है खून, एक्सपर्ट से जानें क्यों ये 1 लक्षण हो सकता है गंभीर

इन 5 बीमारियों में मल में आता है खून, एक्सपर्ट से जानें क्यों ये 1 लक्षण हो सकता है गंभीर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 04, 2023 08:52 am IST,  Updated : Jan 04, 2023 08:52 am IST

मल में खून आने का कारण: मल में खून आना असल में इन गंभीर बीमारियों की ओर संकेत हो सकता है। आइए, जानते हैं कैसे।

bleeding in stool - India TV Hindi
bleeding in stool Image Source : FREEPIK

मल में खून आना (Blood in stool) कोई आसान बात नहीं है। ये संकेत है कि आपके शरीर के अंदर खासकर कि आंतों में या रेक्टल एरिया में कोई दिक्कत है। इसके अलावा ये डाइट से जुड़ी कमियों और खराब पाचन तंत्र का भी संकेत है। इसके अलावा भी कई कारण हैं जिनकी वजह से आपको मल में खून आने की समस्या हो सकती है। तो, आइए उद्यान हेल्थ केयर, लखनऊ के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. एम.एम गुप्ता से जानते हैं मल में खून आने का कारण (causes of blood in stool) क्या है।

इन 5 बीमारियों में मल में आता है खून-Diseases in which you may have bleeding in stool in hindi

1. बवासीर के कारण-Hemorrhoids 

मलाशय से खून आने का सबसे आम कारण, बवासीर हो सकता है। ये आंतरिक बवासीर या बाहरी बवासीर के कारण हो सकती है। आप बवासीर को कई कारणों से विकसित कर सकते हैं, जिनमें पुरानी कब्ज, मल त्याग के दौरान तनाव, गर्भावस्था, भारी वस्तुओं को उठाना और मोटापा। बवासीर एक आपात स्थिति नहीं है फिर भी आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Hemorrhoids
Image Source : FREEPIKHemorrhoids

नजरअंदाज न करें शरीर में सोडियम की कमी के ये 5 लक्षण, बन सकता है सिर दर्द और झनझनाहट का कारण

2.  IBS के कारण-Inflammatory bowel disease 

आईबीएस (Inflammatory bowel disease ) छोटी या बड़ी आंत की सूजन है। आईबीडी दो प्रकार के होते हैं - क्रोहन रोग और कोलाइटिस। क्रोहन रोग एक ऐसी स्थिति है जहां आप पाचन तंत्र में सूजन के पैच विकसित करते हैं। कोलाइटिस में, सूजन मुख्य रूप से बड़ी आंत में होती है। आईबीडी वाले लोगों मल के साथ खून आने का अनुभव हो सकता है।

3. अल्सर के कारण-Ulcers

जब आपकी आंतों में तरल पदार्थ की मात्रा संतुलन से बाहर हो जाती है, तो यह आपके पाचन तंत्र की परत को नुकसान पहुंचा सकता है और अल्सर का कारण बन सकता है। इसमें मल के साथ खून निकलने की समस्या हो सकती है।

4. डायवर्टीकुलोसिस के कारण-Diverticulosis

ये स्थितियां तब होती हैं जब छोटे-छोटे पाउच, आपकी आंत में विकसित होते हैं। ये डायवर्टीकुली आपके आंतों की दीवारों से निकल सकते हैं, जिससे ब्लीडिंग और इंफेक्शन हो सकता है। जब ये पाउच संक्रमित हो जाते हैं, तो अचानक में मल में खून आने का कारण बन सकता है। 

डायबिटीज के मरीज इन 4 कारणों से खाएं कच्चा पनीर, जानें इसे खाने के खास फायदे

5. एनल फिशर-Anal fissure

एनल फिशर एनस के आसपास की त्वचा में दरार या टूटन होता है। ऐसा तब होता है जब आपका मल बहुत कठोर होता है जिसे निकालना मुश्किल होता है। मल त्याग के अतिरिक्त दबाव के कारण त्वचा फट कर खुल जाती है। ऐसे में मल त्याग के दौरान जलन महसूस हो सकती है और मल से खून आ सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।