1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थायरॉइड में कहां-कहां दर्द होता है? दिखने लगे हैं ये लक्षण, तो तुरंत सावधान हो जाएं

थायरॉइड में कहां-कहां दर्द होता है? दिखने लगे हैं ये लक्षण, तो तुरंत सावधान हो जाएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 12, 2025 05:29 pm IST,  Updated : Mar 12, 2025 05:29 pm IST

क्या आप थायरॉइड के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरुक होने की जरूरत है।

थायरॉइड के लक्षण- India TV Hindi
थायरॉइड के लक्षण Image Source : FILE IMAGE

थायरॉइड के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, तनाव जैसे तमाम फैक्टर्स इस बीमारी का मुख्य कारण बन सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि थायरॉइड में शरीर के किन हिस्सों में दर्द होता है? आइए थायरॉइड के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हाथ-पैर में दर्द

अगर आपके हाथों में या फिर पैरों में अक्सर दर्द रहने लगा है तो आपको इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थायरॉइड में जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जॉइंट पेन थायरॉइड का मुख्य लक्षण साबित हो सकता है।

प्रभावित होती है बोन और मसल हेल्थ

थायरॉइड असंतुलन के कारण आपकी हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गठिया जैसे लक्षण भी थायरॉइड की समस्या की तरफ इशारा कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कब्ज की समस्या भी थायरॉइड जैसी बीमारी का संकेत साबित हो सकती है। समय रहते थायरॉइड के लक्षणों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

गले में महसूस होता है दर्द

क्या आपके गले में और इसके नीचे के हिस्से में तेज दर्द होता रहता है? अगर हां, तो हो सकता है कि आप थायरॉइड का शिकार बन गए हों। ज्यादा पसीना आना या फिर बार-बार पेशाब आना भी इस बीमारी का संकेत साबित हो सकता है। थायरॉइड की वजह से आपको डिप्रेशन या फिर थकान जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। अचानक से वजन बढ़ना भी थायरॉइड का लक्षण साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।