1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आयरन से भरपूर ये सस्ता ड्राई फ्रूट, शरीर में पैदा हुई खून की कमी को करेगा दूर

आयरन से भरपूर ये सस्ता ड्राई फ्रूट, शरीर में पैदा हुई खून की कमी को करेगा दूर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 15, 2025 11:01 pm IST,  Updated : Jan 15, 2025 11:01 pm IST

क्या आप इस सस्ते ड्राई फ्रूट के बारे में जानते हैं, जो न केवल आपके शरीर में पैदा हुई खून की कमी को दूर करने में बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है।

सेहत के लिए वरदान चिलगोजा- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान चिलगोजा Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स सेहत से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं। क्या आप पाइन नट्स यानी चिलगोजे के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। इस ड्राई फ्रूट में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई, विटामिन के, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, आयरन और कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। 

दूर करे खून की कमी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में पैदा हुई खून की कमी को दूर करने के लिए आप आयरन रिच चिलगोजे का सेवन कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पाइन नट्स की मदद से आप हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सही मात्रा में पाइन नट्स को कंज्यूम करना चाहिए।

हार्ट के लिए फायदेमंद

चिलगोजे में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि इस ड्राई फ्रूट को हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा पाइन नट्स को रेगुलरली कंज्यूम कर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं और सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ने से बच सकते हैं।

बूस्ट करे एनर्जी लेवल्स

सर्दियों में अक्सर लोगों को दिन भर कमजोरी, थकान और आलस जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। अगर आप रेगुलरली चिलगोजे का सेवन करते हैं, तो आप अपने एनर्जी लेवल्स को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा पाइन नट्स आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाकर मोटापे से छुटकारा दिलाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप भी चिलगोजे को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।