1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. काजू-बादाम से भी ज्यादा ताकतवर साबित होगा ये ड्राई फ्रूट, कैसे करें डाइट में शामिल?

काजू-बादाम से भी ज्यादा ताकतवर साबित होगा ये ड्राई फ्रूट, कैसे करें डाइट में शामिल?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 23, 2024 07:48 am IST,  Updated : Oct 23, 2024 07:48 am IST

ड्राई फ्रूट्स आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। लेकिन क्या आप इस ड्राई फ्रूट के फायदों के बारे में जानते हैं जिसे काजू-बादाम जितना पावरफुल माना जाता है?

सेहत के लिए वरदान खुबानी- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान खुबानी Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर काजू-बादाम खाने की सलाह देते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि ये दोनों ड्राई फ्रूट्स आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन एप्रीकॉट यानी खुबानी भी इन दोनों ड्राई फ्रूट्स से कम नहीं। खुबानी के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानकर आप भी इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर लेंगे। आइए इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम करने के सही तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।

कैसे खाएं खुबानी?

खाली पेट या फिर ब्रेकफास्ट के साथ खुबानी का सेवन किया जा सकता है। आप एक दिन में 2-4 खुबानी खा सकते हैं। खुबानी आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में मददगार साबित हो सकता है। खुबानी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

सेहत के लिए वरदान

विटामिन ए रिच खुबानी आपकी आंखों की सेहत को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। खुबानी को रेगुलरली कंज्यूम करने से आप कुछ गंभीर बीमारियों का शिकार बनने से भी बच सकते हैं। खुबानी की मदद से आप अपनी दिल की सेहत को मजबूत बना सकते हैं यानी दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए भी खुबानी को कंज्यूम किया जा सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

एप्रीकॉट्स आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एप्रीकॉट्स का सेवन करना शुरू कर दीजिए। खुबानी आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एप्रीकॉट्स को सही मात्रा में सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।