1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के कौन से फल खाने चाहिए, ये 5 फल तेजी से रिकवरी में करेंगे मदद, डॉक्टर देते हैं सलाह

डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के कौन से फल खाने चाहिए, ये 5 फल तेजी से रिकवरी में करेंगे मदद, डॉक्टर देते हैं सलाह

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 07, 2024 11:06 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 11:06 am IST

डेंगू बुखार होने पर डाइट का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। तेज से रिकवरी के लिए खाने में विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करनी चाहिए। दिनभर शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। जानिए डेंगू में कौन से फल खाने चाहिए?

डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल- India TV Hindi
डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल Image Source : FREEPIK

डेंगू बुखार काफी खतरनाक माना जाता है। डेंगू होने पर शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं, जिससे कमजोरी आने लगती है। लगातार बुखार, सिर में दर्द और उल्टी जैसा जी करता है। जिससे पूरे शरीर की हालत खराब होने लगती है। डेंगू में तेजी से रिकवरी करने के लिए डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। खाने में विटामिन सी से भरपूर फल शामिल करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखें। इससे डेंगू में तेजी से रिकवरी करने में मदद मिलेगी और गितरे प्लेटलेट्स भी बढ़ने लगेंगे। जानिए डेंगू के मरीज को कौन से फल खाने चाहिए?

डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कौन से फल खाने चाहिए (Fruits To Improve Platelets)

  1. कीवी- डेंगू के मरीज को खाने की सलाह दी जाती है। कीवी में विटामिन सी पाया जाता है। जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डेंगू के मरीजों के लिए रामबाण साबित होते हैं। कीवी में फाइबर काफी होता है जिससे इसे पचाना आसान होता है। कीवी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है।

  2. अनार- डेंगू के मरीज अनार खा सकते हैं। अनार में एंटऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपको कई समस्याओं से बचाते हैं। अनार विटामिन-सी का भी सोर्स है। अनार खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं। शरीर में खून और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए अनार फायदेमंद माना जाता है। अनार खाने से थकान और कमजोरी दूर होती है।

  3. पपीता- फाइबर से भरपूर पपीता भी डेंगू के मरीज के लिए फायदेमंद होता है। पपीता में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। डेंगू में पपीता के पत्तों का रस भी इस्तेमाल किया जाता है। तेजी से रिकवरी के लिए डेंगू के मरीज पपीता खा सकते हैं।

  4. सेब- डेंगू हो या कोई दूसरा बुखार सेब ऐसा फल है जिसे आप आसानी से खा सकते हैं। सेब में जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो फीवर में फास्ट रिकवरी करते हैं। सेब फाइबर का अच्छा सोर्स है जिससे पेट भी स्वस्थ रहता है। 

  5. संतरा और अमरूद- डॉक्टर तो विटामिन सी से भरपूर फलों में संतरा और अमरूद खाने की भी सलाह देते हैं। संतरा और अमरूद में फाइबर और विटामिन सी भरपूर पाया जाता है। इन फलों से इन्यूनिटी बढ़ती है और डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।