1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. उच्च रक्तचाप से कौन सा अंग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है, जानिए हाई ब्लड प्रेशर शरीर को कितना नुकसान पहुंचाता है?

उच्च रक्तचाप से कौन सा अंग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है, जानिए हाई ब्लड प्रेशर शरीर को कितना नुकसान पहुंचाता है?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 08, 2025 08:40 am IST,  Updated : Aug 08, 2025 08:40 am IST

High Blood Pressure Side Effects: उच्च रक्तचाप यानि हाई ब्लड प्रेशर, जिसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। हाई बीपी को साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। हाइपरटेंशन के मरीज को पता भी नहीं चलता और धीरे-धीरे शरीर के कई अंग डैमेज होने लगते हैं। जानिए हाई ब्लड प्रेशर किन अंगों को नुकसान पहुंचाता है?

हाई ब्लड प्रेशर के नुकसान- India TV Hindi
हाई ब्लड प्रेशर के नुकसान Image Source : FREEPIK

हमारा शरीर एक मशीन की तरह काम करता है जिसके सारे पुर्जे आपस में एक दूसरे से जुड़ होते हैं। अगर एक पुर्जे पर ज्यादा जोर पड़े तो मशीन के दूसरे पुर्जे भी प्रेशर में आ जाते हैं। ठीक इसी तरह हमारे शरीर में अगर किसी एक अंग में कोई परेशानी हो जाए तो इससे पूरी बॉडी पर असर पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर शरीर के लिए बहुत खतरनाक माना जाता है। हाई बीपी जिसे हाइपरटेंशन भी कहते हैं साइलेंट किलर की तरह काम करता है। इससे हमारे हार्ट, किडनी और दिमाग पर असर होता है। जानिए कैसे हाई बीपी शरीर के इन अंगों को नुकसान पहुंचाता है?

हाई बीपी कौन से अंगों को नुकसान पहुंचाता है?

ब्लड प्रेशर चेक करने वाली मशीनें ये बताती है कि किस दबाव या किस फोर्स से दिल आपकी ब्लड वेसेल्स पर ब्लड पंप कर रहा है। 115/ 75- 120/80 ब्लड प्रेशर की नॉर्मल रेंज है। इससे ज्यादा हुआ तो हाई ब्लड प्रेशर यानि हाइपरटेंशन है। अब हाई ब्लड प्रेशर में सिर्फ हार्ट पर ही जोर नहीं पड़ता, बल्कि इससे शरीर के दूसरे अंग भी प्रभावित होने लगते हैं। डॉक्टर बलबीर सिंह (चेयरमैन, कार्डियक साइंस, मैक्स हॉस्पिटल) ने बताया हाइपरटेंशन क्यों माना गया है खतरनाक?

हाई ब्लड प्रेशर से दिल पर असर

हाई ब्लड प्रेशर होने पर हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट की मांसपेशियां बड़ी हो जाती है। समय के साथ बढ़े हुए हार्ट से कंजेस्टिव हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। जब हार्ट का साइज बढ़ता है तो हार्ट को ज्यादा खून की जरूरत होती है। ऐसे में अगर कोरोनरी आर्टरीज में रुकावट आई तो हार्ट अटैक पड़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर में ब्लड वेसेल्स पर ज्यादा दबाव पड़ने कई बार ये फट सकती है। जो बहुत घातक स्थिति बन सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर का दिमाग पर असर

हाइपरटेंशन के मरीज को अक्सर सिर में दर्द बना रहता है। जो स्ट्रोक का लक्षण भी हो सकता है। हाई बीपी सीजर्स के रिस्क को भी बढ़ा देता है। कई बार ब्लड का प्रेशर तेज होने से दिमाग की नसें फट सकती है। जिससे ब्रेन हेमरेज का खतरा बढ़ जाता है। दिमाग में ब्लीडिंग होना जानलेवा स्थिति हो सकती है। इससे स्ट्रोक का खतरा पैदा होता है जिससे डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय में मेमोरी लॉस, सोचने की क्षमता कम होना, बोलने और सोचने की क्षमता कम हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर का किडनी पर असर

किडनी का काम खून और लिक्विड को फिल्टर करके अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का होता है। ये करने के लिए किडनी को बहुत सारी रक्त वाहिकाओं की जरूरत होती है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहना किडनी फेल का कारण बन सकता है। समय के साथ हाई बीपी किडनी के आसपास की वाहिकाओं और धमनियों को कमजोर या सख्त कर सकता है, जिससे किडनी को जरूरत के हिसाब से खून नहीं मिल पाता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।