1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जानिए क्यों हल्के लक्षण वाले कोविड मरीजों को सही होने में लगता है ज्यादा समय? रिसर्च आई सामने

जानिए क्यों हल्के लक्षण वाले कोविड मरीजों को सही होने में लगता है ज्यादा समय? रिसर्च आई सामने

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 06, 2022 07:53 pm IST,  Updated : Jan 06, 2022 07:53 pm IST

जिन लोगों में हल्के लक्षणों वाला कोरोना था उनमें ऐसे एंटीबाडी पाए गए हैं जो शरीर को खुद ही नष्ट करने लगते हैं और ऐसे मरीजों की रिकवरी में भी अधिक समय लगता है

why covid 19 patients with mild symptoms take more time to recover see the full research- India TV Hindi
why covid 19 patients with mild symptoms take more time to recover see the full research Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • अमेरिका के लॉस एंजिल्स के शोधकर्ताओं ने पता लगाया
  • जिन लोगों में हल्के लक्ष्णों वाला कोरोना था उनमें ऐसे एंटीबाडी पाए गए हैं जो शरीर को खुद ही नष्ट करने लगते हैं
  • शोधकर्ताओं ने 177 मरीजों पर ये शोध किया था।

वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि हल्के लक्षणों वाले कोविड मरीजों में काफी लंबे समय तक असर रहता है और लोगों के ठीक होने पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि जिन लोगों में हल्के लक्षणों वाला कोरोना था उनमें ऐसे एंटीबाडी पाए गए हैं जो शरीर को खुद ही नष्ट करने लगते हैं और ऐसे मरीजों की रिकवरी में भी अधिक समय लगता है और ये एंटीबाडी उनकी कोशिकाओं को ही नष्ट करने लगते हैं।

सेडार सिनाई मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं के हवाले से येरूशलम पोस्ट ने बताया कि इन मरीजों के शरीर में खुद को नष्ट करने वाले एंटीबा़डीज बनने से इन्हें ठीक होने में देरी होती है। इस दल ने 177 मरीजों पर शोध किया था।

क्या है Asymptomatic Covid, बिना लक्षण वाले कोविड मरीज बन रहे चुनौती

यह शोध जर्नल ऑफ ट्रांसलेशनल मेडिसिन में छपा है और इसमें कहा गया है कि जिन लोगों को पहले कोविड संक्रमण हुआ था उनके शरीर में जो एंटीबाडीज बने थे उन्होंने बाद में अपनी ही कोशिकाओं को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया था और इसी वजह से उन्हें ठीक होने में इतना समय लगा था ।उन्होंने अपने आसपास की कोशिकाओं को नष्ट कर दिया था और इसकी वजह ये इन मरीजों को कोरोना से उबरने में इतना समय लगा।

कोरोना के हमले से बचने के लिए कैसा मास्क बनेगा आपका सुरक्षा कवच, यहां जानिए

इनपुट आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।