1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी आते ही क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, Heart Attack से बचने के लिए क्या उपाय करें

गर्मी आते ही क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, Heart Attack से बचने के लिए क्या उपाय करें

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 16, 2026 12:11 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 12:11 pm IST

Heart Attack In Summer: भीषण गर्मी के साथ अस्पतालों में हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ने लगते हैं। अचानक तापमान बढ़ने से दिल और दिमाग की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। जानिए हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या उपाय करें।

गर्मी में हार्ट अटैक के मामले- India TV Hindi
गर्मी में हार्ट अटैक के मामले Image Source : FREEPIK

गर्मी में हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ जाते हैं। इसका कारण शरीर में पानी की कमी, हीट स्ट्रोक, ज्यादा एक्सरसाइज और इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस को माना जाता है। इन कारण से ब्लड प्रेशर में बदलाव आता है जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाते हैं। कई बार लोगों की लापरवाही जान पर भारी पड़ जाती है। हार्ट अटैक के लक्षणों को लोग गर्मी और लू समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। प्रोफेसर और डॉक्टर भुमेश त्यागी (शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट) से जानते हैं हार्ट अटैक के खतरे को कैसे कम करें।

गर्मी में हार्ट अटैक से कैसे बचें?

ब्लड प्रेशर की जांच- गर्मी के दिनों में आपको अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना जरूरी है। इस मौसम में तेजी से बीपी में बदलाव आते हैं। इसके लिए आप दिन में 1-2 बार अपने ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करते रहें। अगर बीपी कम या बहुत ज्यादा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। शरीर का तापमान कम रखें इससे बीपी भी कंट्रोल होने लगेगा।

डिहाइड्रेशन से बचें- गर्मी में शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने से दिल की धड़कनें बढ़ जाती है और इससे हार्ट पर दबाव पड़ने लगता है। इसलिए इस मौसम में पानी पीते रहें। कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जिसमें बहुत पसीना निकलता है उसे करने से बचें।

हीट स्ट्रेस- गर्मी होने पर शरीर में तनाव बढ़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि  जब शरीर इंटरनल टेंपरेचर को कंट्रोल करने में सक्षम नहीं होता है तो इससे आपकी बॉडी में तनव बढ़ने लगता है। इसके लिए हवा और खुली जगह पर रहें, गर्मी से बचने वाले कपड़े पहने और भीषण गर्मी में बाहर निकने से बचें। 

वर्कआउट कम करें- बहुत ज्यादा गर्मी बढ़ने पर आपको हार्डकोर फिजिकल एक्टिविटी करने से बचना चाहिए। गर्मी में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने से दिल के रोगियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर करना ही है तो एसी या हवादार जगह पर वर्कआउट करें। सुबह जल्दी या देर शाम वॉक या एक्सरसाइज करें। इस दौरान बीच-बीच में पानी पीते रहें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।