1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बच्चों को घी खिलाना क्यों जरूरी है? डॉक्टर ने बताए इसके हेल्थ बेनिफिट्स

बच्चों को घी खिलाना क्यों जरूरी है? डॉक्टर ने बताए इसके हेल्थ बेनिफिट्स

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 23, 2026 05:14 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 05:14 pm IST

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए घी को आयुर्वेद में एक 'सुपरफूड' माना गया है। बढ़ते बच्चों की डाइट में इसे शामिल करना न केवल उनकी एनर्जी के लिए, बल्कि उनके अंगों के सही ढंग से काम करने के लिए भी जरूरी है। चलिए जानते हैं बच्चों को क्यों देना चाहिए घी।

बच्चों को घी खिलाना क्यों जरूरी है?- India TV Hindi
बच्चों को घी खिलाना क्यों जरूरी है? Image Source : FREEPIK

भारतीय रसोई में एक चीज आपको देखने को मिलेगी, वो है घी। घी का सेवन स्वास्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन चपाती पर लगाकर और दाल में डालकर किया जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों को घी खिलाना बेहद जरूरी है। ये न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी फायदे पहुंचाता है। घी में विटामिन ए, डी, ई, के और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। कई लोग इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि बच्चों को घी खिलाना चाहिए या नहीं। ऐसे में डॉक्टर संदीप गुप्ता ने बताया है कि बच्चों को घी खिलाना क्यों जरूरी है। चलिए जानते हैं। 

बच्चों के लिए क्यों जरूरी है घी? 

  • घी बच्चों का वजन बढ़ाने में मदद करता है। 
  • गुड फैट का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। 
  • बच्चों के मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। बच्चों को घी खिलाने से उनका दिमाग तेज होता है। 
  • घी विटामिन ए, डी, के, ई का बेहतरीन सोर्स है। 
  • खाने का स्वाद बढ़ाता है जिससे बच्चे आसानी से खा लेते हैं। 
  • इसके साथ ही बच्चों में मल त्याग को आसान बनाता है। 
  • पाचन तंत्र के लिए घी बेहद जरूरी है। 

घी कब और कितना दें? 

बच्चों को घी 6 महीने के बाद दें। 6 महीने से 12 महीने के बच्चों को पूरे दिन में 1 चम्मच घी दें। वहीं 1 से 3 साल के बच्चे को दिन में 5-10ML घी दे सकते हैं। 

बच्चों को घी कैसे दें? 

बच्चों को सीधे घी नहीं दें। इसे दाल, खिचड़ी या पोरिज में मिलाकर दें। हमेशा सही मात्रा में ही घी दें, ज्यादा मात्रा में देने से नुकसान हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।