1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना अच्छ नींद क्यों है जरूरी, बाबा रामदेव ने बताए साउंड स्लीप के लिए क्या उपाय करें

रोजाना अच्छ नींद क्यों है जरूरी, बाबा रामदेव ने बताए साउंड स्लीप के लिए क्या उपाय करें

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Ritu Raj
 Published : May 13, 2026 10:27 am IST,  Updated : May 13, 2026 10:27 am IST

अच्छी और गहरी नींद केवल आराम के लिए नहीं, बल्कि आपके शरीर और दिमाग को 'रिपेयर' करने के लिए बेहद जरूरी है। जिस तरह एक स्मार्टफोन को चार्जिंग की जरूरत होती है, उसी तरह हमारी बॉडी को भी रीचार्ज होने के लिए नींद चाहिए होती है। स्वामी रामदेव ने बताया है कि अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए।

रोजाना अच्छ नींद क्यों है जरूरी- India TV Hindi
रोजाना अच्छ नींद क्यों है जरूरी Image Source : MAGNIFIC/ INDIA TV

उपरवाले ने रात सोने के लिए बनाई और दिन काम करने के लिए यही कुदरत का नियम है। चांद आपको सुलाने के लिए चमकता है और खूबसूरत सुबह दिखाने के लिए सूरज उगता है। लेकिन अब तो उल्टा हो रहा है लोग रातभर मोबाइल-लैपटॉप,रील्स में उलझे रहते हैं और फिर सूरज सिर पर आने तक सोते रहते हैं। जो नौकरीपेशा हैं वो भी वीकली ऑफ वाले दिन अपना रूटीन बिगाड़ लेते हैं। देर रात तक जागकर मूवी, सीरीज़ देखते है आउटिंग करते हैं और सुबह लेट तक सोते हैं। ऐसे में संडे रात को सोने के लिए शरीर उतना थका ही नहीं होता इसलिए नींद भी नहीं आती और फिर सोमवार की सुबह ऑफिस के लिए उठा ही नहीं जाता। थकान-कमज़ोरी, सिरदर्द महसूस होता है। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स इस कंडीशन को मंडे ब्लूज़ के बाद अब सोशल जेटलैग भी कह रहे हैं। प्लेन में देर तक सफर करने से जेट लैग तो सुना था लेकिन ये सोशल जेट लैग पहली बार सुन रहा हूं। ये परेशानी आजकल युवाओं में काफी कॉमन हो गई है क्योंकि ये जो देर तक जागने और देर से उठने का ट्रेंड है। ये हर दूसरे यूथ की कहानी है यानि हर दूसरे यंगस्टर का सर्केडियन रिद्म बिगड़ा हुआ है। जिसकी वजह से पाचन के साथ लिवर, किडनी, मसल्स, ज्वाइंट्स, बोन्स कमजोर हो रहे हैं। बिहेवियर में चिड़चिड़ापन आ गया है बॉडी की बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ने का सबसे बुरा असर नींद पर पड़ता है। जबकि अच्छी और गहरी नींद बहुत ज़रूरी है क्योंकि साउंड स्लीप सेहत के लिए टॉनिक का काम करती है। बॉडी और ब्रेन को आराम देती है, सेल्स रिपेयर करती है, साइस जर्नल के मुताबिक जो लोग 6 घंटे नहीं सोते उनकी जिंदगी 12 परसेंट कम हो सकती है। ब्रेन स्लो, टेंशन लेवल हाई और तो और डिमेंशिया-अल्जाइमर्स का खतरा भी बढ़ जाता है। इन सब बीमरियों से बचना है तो गौर से सुनिए क्या करना है। अपना सर्केडियन रिदम सुधारना है, वक्त पर सोना है और वक्त पर उठना है। और जो लोग करवटे बदलते रहते हैं जिन्हें नींद नहीं आती उन्हें सुकून की नींद के लिए आज स्वामी रामदेव आज तमाम उपाय बता रहे हैं। 

अच्छी नींद कैसे आए 

  • ताजा खाना ही खाएं
  • तले-भुने खाने से परहेज करें
  • 5-6 लीटर पानी पीएं
  • रोजाना वर्क आउट करें

इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं ?

  • आधा घंटा धूप में बैठें
  • विटामिन-सी वाले फल खाएं
  • हरी सब्जियां खाएं
  • रात में हल्दी दूध लें
  • आधा घंटा योग करें

दूर करें हाइपरटेंशन 

  • खूब पानी पीएं 
  • स्ट्रेस, टेंशन कम लें
  • खाना समय से खाएं
  • जंक फूड ना खाएं

हार्ट के लिए सुपर फूड

  • अलसी
  • लहसुन
  • दालचीनी
  • हल्दी

हार्ट को हेल्दी बनाए लौकी

  • लौकी का सूप
  • लौकी की सब्जी
  • लौकी का जूस

हार्ट को मजबूत करने के नेचुरल उपाय 

अर्जुन की छाल- 2 ग्राम , दालचीनी - 2 ग्राम, तुलसी- 5 पत्ता उबालकर काढ़ा बनाएं और रोज पिएं। रोज पीने से हार्ट हेल्दी रहेगा। 

पैन्क्रियाज रहेगा हेल्दी

  • वर्कआउट करें।
  • वजन कंट्रोल करें।
  • स्मोकिंग ना करें।
  • खूब पानी पीएं।
  • जंकफूड से बचें।
  • ज्यादा पेनकिलर ना लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।