1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नीली बैंगनी नसों का क्या है कारण, जानिए क्यों सूजकर मोटी होने लगती हैं नसें और क्या है इसका इलाज

नीली बैंगनी नसों का क्या है कारण, जानिए क्यों सूजकर मोटी होने लगती हैं नसें और क्या है इसका इलाज

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 20, 2024 10:51 am IST,  Updated : Sep 20, 2024 10:51 am IST

Varicose Veins Reason Symptoms: कई बार पैरों की नसें काफी गहरे रंग की दिखाई देने लगती है। अगर नसों का रंग पर्पल या नीला होकर उभार आ जाए तो ये वैरिकोज वेन्स की समस्या हो सकती है। जानिए वैरिकोज नसों के लक्षण और कारण क्या है?

Varicose Veins- India TV Hindi
Varicose Veins Image Source : FREEPIK

नीले रंग की नसें तो सभी के शरीर में होती हैं, लेकिन कई बार ये नसें काफी उभरने लगती है। कुछ लोगों के हाथ पैरों में ये नसें फूलकर मोटी हो जाती हैं और इनका रंग बैंगनी होने लगता है। अगर आपके शरीर में भी बहुत मोटी, उभरी हुई और नीली नसें नजर आती हैं तो एक बार इस पर गौर जरूर कर लें। ये वेरिकोज वेन्स की समस्या भी हो सकती है। जी हां शरीर के निचले हिस्से खासतौर से पैरो में मुड़ी हुई नसें होती हैं जो सूजी हुई होती हैं। धीरे धीरे इन नसों का रंग गहरा होकर बैगनी और नीली दिखने लगता है। इससे दर्द की समस्या भी हो सकती है। आइये जानते हैं नसों के सूजने, उभरने और गहरे रंग का होने का क्या है कारण?

वेरिकोज वेन्स के कारण

लंबे समय तक खड़े रहना- अगर आप बहुत देर तक खड़े रहते हैं तो आपके पैरो में सूजन आने लगती हैं। इससे नसों में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और नसें नीले रंग की उभरी हुई दिखाई देने लगती हैं।

वजन बढ़ना- कई बार वजह बढ़ने के कारण भी ऐसा होता है। खातौर से अगर वेट ज्यादा है और आप लंबे समय तक खड़े रहते हैं तो नसों पर दबाव पड़ता हैं। जिससे ब्लड़ फ्लो धीमा हो जाता है और नसें सूज जाती हैं।

पैरो पर जोर पड़ना- जब पैरों पर या शरीर के निचले हिस्से पर ज़्यादा जोर पड़ने लगता है तो खून जमने लगता है। ऐसे में नसें सूजने लगती हैं।

अनुवांशिक कारण- कुछ लोगों को ये समस्या आनुवांशिक वजहों के कारण भी हो सकती है। अगर फैमिली में किसी को वैरिकोज की समस्या रही है तो आपको भी हो सकती है।

कैसे पहचानें वेरिकोज वेन्स के लक्षण

  • नसों में दर्द और सूजन होना
  • पैरो में सूजन बनी रहना
  • त्वचा में बहुत ड्राईनेस बढ़ना
  • रात के वक्त पैरो में दर्द होना
  • नसों के आसपास त्वचा का रंग बदलना
  • नसों का रंग सामान्य से ज्यादा गहरा होना

वेरिकोज वेन्स का क्या है इलाज

  1. व्यायाम करें- व्यायाम करने से वजन सही रहेगा और इससे पैरो पर दबाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में ब्लड़ फ्लो बेहतर होगा और आपको नसों में होने वाली तकलीफ कम होगी।

  2. ज्यादा समय खड़े होने से बचें- अगर आपको ऐसी समस्या है तो ज्यादा समय तक खड़े न रहें। इससे ब्लड़ फ्लो धीमा हो जाता है और धीरे धीरे पैरो में सूजन आने लगती है। 

  3. टाइट कपड़े न पहनें- वेरिकोज वेन्स की समस्या से बचना है तो ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। इससे पैरों की नसें दबने लगती हैं और सूजन आने लगती है। 

  4. हील्स न पहनें- जिन्हें वेरिकोज की समस्या है उन लोगों को हील्स वाले फुटवियर नहीं पहनने चाहिए। हील्स पहनने से पैरों में सूजन आने लगती है। इससे नसों की समस्या और बढ़ सकती है।

  5. कम्प्रेशन मौजे पहनें- जिन्हें पैरों में ब्लड फ्लो की दिक्कत रहती है उन्हें कम्प्रेशन मौजे पहनने चाहिए। इससे ब्लड़ फ्लो सही रहता है और पैरों में सूजन भी कम आती है। इससे ब्लड़ क्लॉट होने से भी बचा जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।