1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Superfood: सर्दियों में इससे ज्यादा ताकतवर कोई दूसरी चीज नहीं, रोज 1 खाने से मिलेंगे भर-भर कर विटामिन

Superfood: सर्दियों में इससे ज्यादा ताकतवर कोई दूसरी चीज नहीं, रोज 1 खाने से मिलेंगे भर-भर कर विटामिन

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 12, 2024 09:41 am IST,  Updated : Nov 12, 2024 09:41 am IST

Sweet Potato Benefits: ठंड में ऐसी कई सीजनल चीजें आती हैं जिन्हें खाने से शरीर को एनर्जी और भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। इसके लिए डाइट में रोजाना 1 शकरकंद जरूर शामिल करें। शकरकंद खाने से कई बीमारियां भी शरीर से दूर रहेंगी।

शकरकंद खाने के फायदे- India TV Hindi
शकरकंद खाने के फायदे Image Source : FREEPIK

सर्दियों में शकरकंद का सीजन होता है। स्वाद मीठा और आलू जैसा स्वाद देने वाली शकरकंद पोषक तत्वों का भंडार है। शकरकंद स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। शकरकंद में भरपूर फाइबर, विटामिन ए, सी, और बी 6 पाया जाता है। इसके अलावा पोटेशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल भी होते हैं। शकरकंद से कई तरह की अलग-अलग डिश भी बनाई जा सकती है। ठंड के दिनों में आप रोज एक शकरकंद जरूर खाएं। इससे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी विटामिन और पोषक तत्व मिलते रहेंगे।

रोज शकरकंद खाने के फायदे

  • त्वचा के लिए फायदेमंद- शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। ये स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है। कई पुरानी बीमारियों को भी ठीक करने में शकरकंद मदद करती है। आप उबालकर या भूनकर शकरकंद खा सकते हैं।

  • आंखों के लिए फायदेमंद- शकरकंद में विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है। ये आंखों के लिए फायदेमंद है। शकरकंद में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जिससे स्ट्रेस कम होता है। पाचन में सुधार लाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी शकरकंद मदद करती है।

  • डायबिटीज में शकरकंद- भले ही शकरकंद स्वाद में हल्की मीठी होती है लेकिन फाइबर कंटेंट ज्यादा होने के कारण और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण डायबिटीज के मरीज भी शकरकंद खा सकते हैं। शकरकंद खाने से एकदम से ब्लड शुगर शूट नहीं होता और एनर्जी भी मिलती रहती है।

  • वजन घटाने में असरदार- वजन घटाने में भी शकरकंद मदद करती है। आप इसे वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। शकरकंद खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी और ई आपकी स्किन को हेल्दी रखने और कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में योगदान देते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।