1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों का Superfood है ये साग, आंख मूंदकर खा सकते हैं ये 4 बीमारी वाले लोग

सर्दियों का Superfood है ये साग, आंख मूंदकर खा सकते हैं ये 4 बीमारी वाले लोग

 Published : Dec 11, 2023 01:16 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 01:16 pm IST

सरसों का साग: सरसों का साग प्रोटीन से भरपूर होने के साथ कई प्रकार के विटामिन का घर है। इसके अलावा भी कई कारण हैं जिसकी वजह से लोग इस साग को खाना पसंद करते हैं। आइए, जानते हैं इस साग को खाने के फायदे।

 sarson ka saag - India TV Hindi
sarson ka saag Image Source : SOCIAL

सरसों का साग: सर्दियों में लोग सरसों का साग खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि लोग इस साग को लोग क्यों ज्यादा खाना पसंद करते हैं। इसे मौसम में इसे खाने के क्या फायदे हैं। तो, बता दें कि सरसों का साग इस मौसम का सुपरफूड है। दरअसल, इस साग की प्रकृति गर्म होती है और इसे खाने से कई मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।  ये इम्यूनिटी बूस्टर है और शरीर को कई मौसमी बीमारियों से बचा सकता है। इसके अलावा भी इस साग को खाने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

सर्दियों में सरसों का साग खाने के फायदे-Sarson ka saag benefits in hindi

1. सर्दी-जुकाम से बचाता है सरसों का साग

सरसों का साग सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है। ऐसा इसलिए कि इस साग में विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी और  विटामिन ई होता है। साथ ही इसमें मैंगनीज और फोलेट होता है जो कि शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और मौसमी बीमारियों से बचाने में मददगार है। 

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है सर्वाइकल पेन? जानें कारण और बचाव के उपाय

2. जोड़ों की समस्याओं के लिए फायदेमंद

सर्दियों में सरसों का साग जोड़ों की समस्याओं जैसे गठिया और जोड़ों के दर्द से बचाव में मदद करता है। ये साग एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और जोड़ों के दर्द को दर्द को कम करने और गठिया से बचाव में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों को जोड़ों में दर्द से जुड़ी दिक्कत है उनके लिए भी इसका सेवन फायदमेंद है। 

 sarson ka saag benefits
Image Source : SOCIAL sarson ka saag benefits

3. अस्थमा में फायदेमंद

सरसों के साग में विटामिन सी होता है, जो हिस्टामाइन के टूटने में सहायता करता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम होता है जो कि ब्रोन्कियल मार्ग और फेफड़ों को साफ करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये इम्यूनिटी बढ़ाता है और अस्थमा को ट्रिगर करने से रोकता है। इसलिए अस्थमा के मरीज को ये खाना चाहिए। 

सर्दियों में लोग हो रहे हैं हार्ट अटैक का शिकार, बाबा रामदेव के इन आयुर्वेदिक मंत्रों से आपके दिल की सेहत होगी दुरुस्त

4.  दिल के लिए अच्छा है 

दिल के लिए सरसों का साग खाना फायदेमंद है। ये साग मैग्निशियम और पोटेशियम से भरपूर है जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखता है और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। ये आपके बीपी को बैलेंस करता है और इसे मैनेज करने में मदद करता है। इस प्रकार से ये साग दिल के लिए भी अच्छा है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।