आज के समय में वजन घटाना लोगों के लिए काफी चैलेंजिंग होता जा रहा है। हर चौथा, पांचवां व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। ऐसे में मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं। कोई चावल, रोटी से दूरी बनाता है तो कोई घंटों जिम में पसीना बहाता है। लेकिन एक महिला ने बिना डाइट ट्रेंड्स को फॉलो किए 26 किलो वजन कम करके सभी को चौंका दिया है। एक फिटनेस कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की है जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है। इस फिटनेस इंफ्लुएंसर का नाम रितम है। रितम के मुताबिक उन्होंने रोजाना एक जैसी देसी मील के जरिए अपना वजन घटाया। इसके साथ ही उन्होंने रेग्युलर वर्कआउट भी किया। ऐसे में चलिए जानते हैं रितम की वेट लॉस जर्नी।
नाश्ते में खाती हैं ये चीजें
रितम बताती हैं कि वो अपने दिन की शुरुआत हमेशा प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के साथ करती हैं। वह सुबह नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करती हैं ताकि दिन भर एनर्जी बनी रहे। उनका मानना है कि सुबह प्रोटीन लेने से आप अनहेल्दी स्नैकिंग से बचते हैं और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।
ऐसा होता है रितम का लंच
लंच में रितम रोजाना चिकन, चावल और सब्जियां खाती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से वो यही लंच कर रही हैं। उनका कहना है कि एक बैलेंस्ड मील पर टिके रहना ज्यादा जरूरी है। यह वेट लॉस में मददगार साबित होता है।
ऐसा होता है रितम का डिनर
रोटी और कार्बोहाइड्रेट वेट लॉस में मददगार साबित होता है। रात के खाने में वह चिकन कीमा, रोटी और सलाद खाती थीं उन्होंने बताया कि रोजाना रात को रोटी खाकर उन्होंने 26 किलो वजन कम किया है।
डार्क चॉकलेट भी है रितम की डाइट का अहम हिस्सा
रितम ने बताया कि वह हर रात डार्क चॉकलेट भी खाती थीं। उनका कहना है कि वेट लॉस जर्नी इतनी सख्त नहीं होनी चाहिए कि व्यक्ति मेंटली परेशान हो जाए। आप पसंदीदा चीजों का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं।