उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं और 40 की उम्र के बाद डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी हो जाता है। ऐसे में पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। सूरन ऐसी ही सब्जी है, जिसमें कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें डायोसजेनिन नामक कंपाउंड पाया जाता है जो शरीर की कई समस्याओं को दूर कर में मददगार माना जाता है। खासतौर पर यह हॉर्मोन्स को बैलेंस करता है और पीरियड्स में होने वाले क्रैम्प को कंट्रोल करने में मददगार हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस कोच लीमा महाजन ने अपने यू ट्यूब पर पर वीडियो शेयर कर बताया है, इसे डाइट का हिस्सा बनाकर महिलाएं इसके कई फायदे पा सकती हैं।
40 की उम्र के बाद सूरन खाने के फायदे
-
पाचन के लिए फायदेमंद: सूरन में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकता है। इसे डाइट में शामिल करने से कब्ज जैसी समस्या से बचने में भी मदद मिल सकती है।
-
हार्मोन को बैलेंस करने में मदद: सूरन में मौजूद पोषक तत्व और फाइबर शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 40 की उम्र के बाद होने वाले हार्मोनल बदलावों के दौरान संतुलित डाइट के हिस्से के रूप में सुरन को शामिल किया जा सकता है। पीरियड्स क्रैम्प्स को कम करने के लिए आप इसका सेवन अपने परियडस से कुछ दिन पहले करना शुरू करें।
-
वजन मैनेजमेंट में मददगार: फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं। ऐसे में संतुलित मात्रा में सुरन खाने से बार-बार लगने वाली भूख को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
-
ब्लड शुगर कंट्रोल करे: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तब भी आप सूरन का सेवन कर सकती हैं क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह शुगर के मरीजों के लिए सुरक्षित है
-
हाई बीपी करता है कंट्रोल: 40 के बाद महिलाओं का ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है जो दिल की बीमारियों की वजह बन सकता है। ऐसे में बीपी को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में पोटैशियम से भरपूर सूरन को शामिल करें। साथ ही यह शरीर में सूजन की समस्या को भी कंट्रोल करता है
कैसे खाएं?
सूरन का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं आप इसको उबालकर, सब्जी बनाकर या कम तेल में पकाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसक सूप भी बना सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि इसे डीप फ्राई करने के बजाय हल्के तेल में पकाना बेहतर विकल्प होगा।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)