1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. महिलाओं को ऑपरेशन के बाद पीठ में होता है असहनीय दर्द, इस पाउडर को खाने से गायब हो जाएगा Back Pain

महिलाओं को ऑपरेशन के बाद पीठ में होता है असहनीय दर्द, इस पाउडर को खाने से गायब हो जाएगा Back Pain

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 22, 2025 07:33 am IST,  Updated : Aug 22, 2025 07:33 am IST

Remedies For Back Pain: कमर का दर्द असहनीय हो जाता है। चलना फिरना और उठना बैठना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। खासतौर से महिलाओं को ऑपरेशन से बच्चा होने के बाद दर्द बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में डाइट और ये आयुर्वेदिक उपाय दर्द को दूर भगा सकता है।

कमर दर्द दूर करने के उपाय- India TV Hindi
कमर दर्द दूर करने के उपाय Image Source : FREEPIK

कमर का दर्द वैसे तो महिला और पुरुष किसी को भी हो सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों में पोषण की कमी, खराब पॉश्चर, कुछ भारी काम करने या किसी और कारण से भी कमर में दर्द हो सकता है। लेकिन महिलाओं को बच्चा होने के बाद कमर का दर्द सबसे ज्यादा परेशान करता है। खासतौर से उन महिलाओं को बैक पेन बहुत ज्यादा होता है जिन्हें ऑपरेशन से बच्चा हुआ होता है। इसका कारण है रीढ़ की हड्डी में दिया जाने वाला एनेस्थीसिया का इंजेक्शन, जो जीवनभर दर्द का कारण बन जाता है। अगर आपको भी कमर में दर्द रहता है ये आयुर्वेदिक उपाय कर लें, दर्द में काफी आराम मिलेगा।

कमर दर्द में आराम के लिए उपाय

आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लोगों को बीमारियों का आयुर्वेदिक इलाज बताती हैं। डॉक्टर उपासना की मानें तो जिन महिलाओं को ऑपरेशन से बच्चा होता है उन्हें कमर में एनेस्थीसिया दिया जाता है, जिसका दर्द जिंदगीभर परेशान करता है। आप इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। जिन्हें रीढ़ की हड्डी में दर्द बना रहता है उन्हें क्या करना है। इसके लिए आपको 100 ग्राम मखाने, 50 ग्राम खसखस, 50 ग्राम सफेद तिल और 50 ग्राम तरबूज के बीज लेने हैं। इन सारी चीजों को देसी घी डालकर हल्का भून लें। अब इन्हें हल्का ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर पीस लें और पाउडर बनाकर रख लें। इस पाउडर को आपको एक एक चम्मच सुबह शाम दूध में घोलकर पीना है। इससे दर्द में बहुत आराम मिलेगा।  

कमर दर्द दूर करने के उपाय

सिकाई करें- कमर दर्द दूर करने का एक आसान उपाय है कि आप उस जगह की सिकाई करें। हॉट वॉटर बॉटल से या किसी जेल पैक से आपको सिकाई करनी है। इससे दर्द में तुरंत और काफी आराम मिल जाएगा।

तेल की मालिश- जहां कमर में दर्द हो रहा है वहां तेल की मालिश करने से फायदा मिलता है। इसके लिए सरसों के तेल में थोड़ा लहसुन, अजवाइन और मेथी दाना डालकर तेल बना लें। इस तेल को गुनगुना करके मालिश करने से आराम मिलेगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।