1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Health Day 2021: तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, जल्द कम होगा मोटापा

World Health Day 2021: तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, जल्द कम होगा मोटापा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2021 05:07 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 05:09 pm IST

शरीर की चर्बी कम करने के लिए जरुरी हैं कि आप वेट मैनेजमेंट का पूरा ध्यान रखें। इससे आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। जानिए कुछ ऐसी ही टिप्स जिन्हें अपनाकर आप आसामी से वजन कम कर सकते हैं।

World Health Day 2021: तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, जल्द कम होगा मो- India TV Hindi
World Health Day 2021: तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, जल्द कम होगा मोटापा Image Source : FREEPIK

वजन कम करने की बात जब आती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में डाइटिंग आती है। उसके बाद ही एक्सरसाइज की बात करते है। लेकिन शायद आप इस बात को नहीं जानते हैं कि अचानक से डाइटिंग करने से आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन फिर भी लोग अनहेल्दी वेट लॉस डाइट के पीछे भागते हैं। शरीर की चर्बी घटाने काफी मुश्किल होता है। ऐसा नहीं होता है कि खाते ही आपका वजन तेजी से घटने लगे। इसलिए जरुरी हैं कि आप कुछ सरल और हेल्दी तरीके अपनाएं।

शरीर की चर्बी कम करने के लिए जरुरी हैं कि आप वेट मैनेजमेंट का पूरा ध्यान रखें। इससे आपके स्वास्थ्य  पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। जानिए कुछ ऐसी ही टिप्स जिन्हें अपनाकर आप आसामी से वजन कम कर सकते हैं। 

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुला राज, आप भी ऐसे पा सकते हैं टोंड बॉडी

  1. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी के साथ करे। इसके बाद ही किसी अन्य चीज का सेवन करे। इससे आपको मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा। इसके साथ ही दिनभर अधिक मात्रा में पानी पिएं। 
  2. पानी के बाह सुबह-सुबह वजन कम करने के लिए लौकी का जूस, एलोवेरा, गिलोय और व्हीटग्रास का जूस पी सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
  3. दिन का सबसे महत्वपूर्ण खाना ब्रेकफास्ट होता है। क्योंकि यह लंबे उपवास के बाद आता है। इसलिए ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजें शामिल करे तो पोषक तत्वों से भरपूर हो। इससे आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे। 
  4. खाने से आधे घंटे पहले पेट भर पानी पिएं। इससे अधिक भोजन करने का मन कम करेगा। इसके साथ ही खाना खाने के करीब आधा से एक घंटा बाद ही पानी पिएं।
  5. ज्यादा ऑयली चीजें, बर्गर, पिज्जा, पनीर या फिर कैलोरी से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन न करे। 
  6. शुगर युक्त  चीजों का सेवन कम से कम करें क्योंकि इसे वजन तेजी से बढ़ता है।
  7. अधिक से अधिक फल और हरी सब्जियों का सेवन करे।
  8. अपनी थाली में अधिक सब्जियां, सलाद रखें। इससे आपका शरीर हेल्दी रहेगा। साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहेगा। 
  9. सोने से आधा या एक घंटा पहले फैट फ्री दूध पिएं। 
  10. बैठकर धीरे-धीरे खाने की आदत डालें। यह भोजन को पचाएगा और थोड़ी देर बाद भूख नहीं लगेगी। 
  11. अगर आपको खाने की प्लेट पर अधिक लेने की आदत है तो इसे हाथ की बजाय चम्मच से खाएं। आदत छूट जाएगी। इसके साथ ही आप कम खाना खाने की आदत भी पड़ जाएगी।
  12. दूध वाली चाय की जगह अदरक की चाय या ग्रीन टी पीने की आदत डालें। क्योंकि ग्रीन टी वजन कम करने में मदद करती है। 
  13. साबुत अनाज का अधिक से अधिक सेवन करे। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है। जिसके कारण इसे पचने में समय लगता है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। 
  14. रोजाना लगभग आधा से एक घंटा तेजी से चले। इसे ब्रिक्स वॉक कहते हैं। इससे आपका वजन तेजी से कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आप चाहे तो योग की मदद ले सकते हैं। 
  15. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो दिनबर जितना हो सके उतना पैदल चले। जैसे अगर आपके घर 4-5 मंजिल में हैं तो लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करे। इसके साथ ही आसपास की मार्केट या छोटे-मोटे काम के लिए वॉक ही करे।  

Pudina for Weight Loss: तेजी से वजन घटाएगा पुदीना, पेट-कमर की चर्बी हो जाएगी गायब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।